Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ludhiana

बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी से भड़का समाज

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी से भड़का समाज - ਲੂਿਧਆਣਾ, पंजाब

बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी से भड़का वाल्मीक समाज, सड़कों पर उतरे लोगों ने किया रोड जाम..भारी पुलिस बल तैनात
लुधियाना ( पंकज कुमार शर्मा): एक बार फिर बाबा साहेब की मूर्ति की बेअदबी की घटना सामने आई है। आज लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के साथ किसी शरारती व्यक्ति द्वारा की गई बेअदबी को लेकर समाज में भारी आक्रोश पाया गया।

इस बेअदबी को लेकर समाज के सैंकड़ों व्यक्तियों द्वारा जालंधर बाईपास चौक पर धरना तथा जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। बता दें कि इस चौक को चारों ओर से लोगों द्वारा जाम कर दिया गया जिससे काफी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

समाज के लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने इस बेअदबी की लेकर अपनी भूमिका सही ढंग से नहीं निभाई। फिलहाल मौके पर दलित समाज के सैंकड़ों लोगों द्वारा पंजाब सरकार मुरादाबाद के नारे लगाए गए तथा किसी भी वाहन को चौक से जाने नहीं दिया जा रहा है।

स्थिति की देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी डीसीपी आलम विजय सिंह, एसीपी नॉर्थ किक्कर सिंह भुल्लर, वरिष्ठ अधिकारी समीर वर्मा भारी पुलिस के साथ मौके पर मौजूद हैं। समाज से नरिंदर आध्या ने कहा कि दोषी के पकड़े जाने तक चौक पर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा तथा चौक को चारों ओर से जाम करके किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया
Lucknow08 Sep

अचानक से महिला गायब अपहरण है या क्या है यह मामला अभी तक सामने नहीं आया

रिपोर्टिंग कर रहे हैं जिला फर्रुखाबाद से लखीमपुर खीरी रोशन लाल उर्फ भानू✅✅✅✅ नाम शैलेंद्र कुमार पत्नी का…

पूरी खबर पढ़ें →
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l
Gaya08 Sep

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे के लिए प्री-सीटिंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!