Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे को लेकर प्री -सीटिंग का लाभ उठाने की अपील l - गया, बिहार

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक
ट्रैफिक चालान समेत मामलों के निपटारे के लिए प्री-सीटिंग का लाभ उठाने की अपील
गया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया डॉ.

राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर 2026 की राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय सभागार, गया में बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया अरविंद कुमार दास एवं सीजीएम प्रकाश कुमार राय ने की।

इसमें सभी सीजीएम तथा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी शामिल हुए। बैठक में अधिकाधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

सचिव ने आमजनों से अपील की कि जिनके मामले राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटने योग्य हैं, वे संबंधित न्यायालय से अपने मामले का रिकॉर्ड निकलवाकर संबंधित कार्यालय लिपिक से संपर्क करें अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया कार्यालय से जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने विशेष रूप से ट्रैफिक चालान एवं DTO से संबंधित मामलों में चल रही प्री-सीटिंग का लाभ उठाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि समय रहते प्री-सीटिंग के माध्यम से आवश्यक राशि जमा कर मामलों का समाधान कराया जा सकता है। “समय और धन की बचत के साथ विवाद का सरल समाधान—राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।”

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे
Jodhpur08 Sep

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक डॉ भागवत 11 से 3 दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आयेंगे

जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
अमानक शराब पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,अवैध शराब की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय रणनीति – सर्वे, चौपाल और सख्त कानूनी कार्रवाई
Sagar08 Sep

अमानक शराब पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,अवैध शराब की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय रणनीति – सर्वे, चौपाल और सख्त कानूनी कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध एवं अमानक/जहरीली शराब की बिक्री व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!