पुलिस की आमजन से अपील,अवैध शराब की सूचना (7701055235) दें, पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब का निर्माण, बिक्री, परिवहन अथवा भंडारण किया जा रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। अवैध शराब संबंधी सूचना देने के लिए नागरिक मोबाइल नंबर *7701055235* पर संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक सागर ने कहा कि आमजन बिना किसी भय या संकोच के इस नंबर पर अवैध शराब से संबंधित सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर एवं पहचान सर्वथा गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सागर पुलिस की आमजन से अपील है कि अवैध शराब के कारोबार के संबंध में जानकारी होने पर चुप न रहें। आपकी एक सूचना किसी बड़ी घटना को रोकने के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जीवनरक्षक दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जल…
पूरी खबर पढ़ें →
नागदा। नागदा-खाचरौद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उज्जैन पहुंचकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव…
पूरी खबर पढ़ें →
उज्जैन, 23 सितंबर। अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के एएनसी पंजीयन में लापरवाही और समय पर जानकारी अपडेट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअयोध्या फसल की सिंचाई के लिये नलकूप पर गये 35 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।