कांठ विधायक कमाल अख्तर बोले विधानसभा चुनाव की तैयारीयों में जुट जाएं सपा कार्यकर्ता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ स्थित कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सपा की नीतियों व पिछली सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष सपा व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल के द्वारा ग्राम मिश्रीपुर निवासी दीन दयाल को कांठ विधानसभा व्यापार सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विधायक कमाल अख्तर ने उन्हें बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, डॉ. दानिश अंसारी, अंजार चौधरी, भूरे चौधरी, अमजद अली, चरन सिंह प्रधान, फुरकान, मनोज चौधरी, शमीम, आरिफ मलिक, शहल दिलशाद, अवनीश खड्गवंशी सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सऊदी अरब में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उत्तर प्रदेश के बांसगांव निवासी युवक कमलेश पांडेय की…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…
पूरी खबर पढ़ें →
खबर गाज़ीपुर से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की चेकिंग का लिया जायजा, केंद्र व्यवस्थापकों को दिए…
पूरी खबर पढ़ें →
नसीराबाद में प्रशासन की लापरवाही! 😡 भू-विसर्जित मूर्तियां खुले में पड़ीं, क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश। आखिर जिम्मेदार कौन?…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।