रोहट में रामदेवरा यात्रियों के लिए 15 दिन की सेवाः बाबा का भंडारा भामाशाहों द्वारा निशुल्क भोजन, चाय, पानी, नाश्ता; सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रोहट में रामदेवरा यात्रियों के लिए 15 दिन की सेवाः बाबा का भंडारा भामाशाहों द्वारा निशुल्क भोजन, चाय, पानी, नाश्ता; सुख-समृद्धि की कामना के साथ समापन। पाली रोहट में रामदेवरा यात्रियों के लिए 15 दिन तक चले मुफ्त भोजन ,चाय-पानी और नाश्ते की व्यवस्था बुधवार 9 सितंबर 2026 को खत्म हो गई।
यह सेवा भामाशाहों ने देदाराम सोलंकी गाजनगढ़ के बड़ा हांल रोहट मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित की थी।गुजरात, मध्य प्रदेश, मालवा, मेवाड़ और मारवाड़ जैसे इलाकों से रुणेचा दर्शन के लिए जा रहे हजारों यात्रियों को इस दौरान सेवा दी गई। भामाशाहों ने सुबह 5 बजे से चाय, पानी, दूध, कॉफी, पोहा, बिस्किट और केले दिए।
उन्होंने तन-मन-धन से यात्रियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवा के समापन पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए देशी घी का हलवा व सुरमा बनाया गया।
इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा गया। रामसा पीर की जय-जयकार के साथ इस सेवा का समापन हुआ।
इस मौके पर उदाराम पटेल ,शिवाराम पटेल अरटीया,
शोभाराम देवासी, दिनेश देवासी, अमराराम दूदली, चेनाराम सहित कई कार्यकर्ता वह भक्त गण मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा--- श्री सत्यनारायण मंदिर लाला गली जावरा के पुजारी एवं प्रसिद्ध कथावाचक श्री रविंद्र जी उपाध्याय (पप्पू महाराज)…
पूरी खबर पढ़ें →
जोनल मजिस्ट्रेटों को अंतिम प्रशिक्षण देकर मतदान केन्द्रों के लिए किया रवाना नगर निगम चुनाव 165 मतदान केन्द्रों…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर राजस्थान आएंगे। डॉ…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के अंतर्गत गठित मीडिया मॉनिटरिंग सेल (एमएमसी) का मंगलवार को सहायक निदेशक,…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार, 9 सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।