9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल*

9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल*
*अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला महाविद्यालय के सामने शनिवार रात दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात लगभग साढ़े आठ बजे हुए हादसे में रानीपुर निवासी अनीश उर्फ गोलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। घायलों में रानीपुर निवासी अमन, आइला कला, गौर निवासी आलोक यादव तथा पैकोलिया निवासी विवेक शामिल हैं। सभी को CHC हरैया पहुंचाया गया, हालत गंभीर होने पर अनीश को रेफर किया गया था, इलाज के दौरान मौत हुई।
#HarraiyaBabhnan #RoadAccident #Amodha #BastiNews #BikeCollision
*2. इस पार पहचान की आग, उस पार सज रही चिता*
*कुशीनगर:* नारायणी के इस पार लापता शव अपनी पहचान के लिए DNA के रूप में दस्तावेज बन मौजूद हैं, तो उस पार नेपाल में लौटने की राह देखते-देखते थक चुकी परिवारों की आंखें निराश हो चली हैं। नदी के उस पार शव नहीं मिला तो स्वजन कुश से प्रतीकात्मक शव बना अंतिम संस्कार कर रहे हैं। एक ही त्रासदी के दो किनारे हैं, इस पार पहचान की आग जल रही है और उस पार बिना शव के चिता सज रही है। नेपाल में आपदा के बाद तीन सितंबर तक जिले में 14 शव बरामद हो चुके हैं, इनमें 13 का पोस्टमार्टम हो चुका है और उन्हें नेपाल भेजा गया है।
#Kushinagar #NarayaniRiver #NepalFlood #DNAIdentification #SymbolicCremation
*3. सुरंगों में अटकी है सांसों की डोर, जिंदा है उम्मीद – दो दिनों में बचीं चार जिंदगियां*
*महराजगंज / रसुवा:* त्रिशूली नदी के किनारे बनी जल विद्युत परियोजनाओं की अंधेरी सुरंगों में पिछले 10 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी है। नेपाली सेना और भारत सहित अन्य देशों की आपदा बचाव टीमें उम्मीद की लौ जलाए हुए हैं। शनिवार दोपहर 1:20 बजे अपर त्रिशूली-एक जल विद्युत परियोजना की सुरंग से चीनी नागरिक लू हैताओ को 10 दिन बाद जिंदा बाहर निकाला गया। एक दिन पहले शुक्रवार को अपर त्रिशूली-3बी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो नेपाली कर्मी – मैकेनिकल फोरमैन संजय शाह और मैकेनिकल सुपरवाइजर कबीर महर्जन को जिंदा बचाया गया था। बेत्रावती में मलबे में दबी महिला चंडिका श्रेष्ठ को भी सुरक्षित निकाला गया। रसुवा की भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ ने 11 हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया, करीब 400 कर्मचारी अब भी लापता हैं।
#NepalFlood #TrishuliRiver #TunnelRescue #Rasuwa #Nuwakot #NepaliArmy #HydroProject
*4. दूसरा पहलू: पहाड़ में त्रासदी, मैदान में रातभर गुलजार कैसिनो*
*सिद्धार्थनगर:* नेपाल की आपदा से जुड़ी तस्वीरों में पहाड़ों की तबाही और बंद रास्ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन यही पूरा नेपाल नहीं है। सीमा से लगे मैदानी इलाकों में जिंदगी सामान्य रफ्तार से चल रही है। भैरहवा से बुटवल तक बाजारों और पर्यटन पर खास असर नहीं दिख रहा, बल्कि पहाड़ का संपर्क टूटने से मैदानी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। रात होते ही 22 कैसिनो में रौनक लौट आती है और हजारों भारतीय रोज यहां पहुंचकर देर रात तक दांव लगाते हैं। भैरहवा से बुटवल तक करीब 22 कैसिनो संचालित हैं, इनमें अकेले भैरहवा में 18 हैं। भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है। सोनौली सीमा के पास कैसिनो की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। पहले यहां प्रतिदिन 20 से 22 करोड़ रुपये के जुए का अनुमान था। रूलेट, ब्लैक जैक और स्लाट मशीन पर भारतीय रुपये में दांव लगाया जाता है। 10 से 15 हजार रुपये साथ रखने की बात सामने आती है, बाकी रकम ब्रोकर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है।
#Siddharthnagar #Bhairahawa #NepalCasino #SonauliBorder #SecondAspect #Gambling
*5. सपा के पीडीए का मतलब 'पराया धन अपना' : विनोद तावड़े*
*लखनऊ:* भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने शनिवार को लखनऊ पहुंचते ही सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब 'पराया धन अपना' है। सपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं और बहू-बेटियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवालों को पार्टी आगामी चुनाव में जनता के बीच ले जाएगी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में तावड़े ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए के कार्यकर्ता पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता सपा के पीडीए को नाकाम करेंगे। दो दिनी दौरे में वह संगठन की चुनावी तैयारियों को परखेंगे और नेताओं से फीडबैक लेंगे।
#VinodTawde #BJP #PDA #SP #Lucknow #UPPolitics #AssemblyElection
*6. अब जेन-जी की भाषा सीख रही हूं: भाग्यश्री*
*लखनऊ:* क्राउन माल में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) के दूसरे दिन सत्र संचालक नयनदीप रक्षित के साथ संवाद में अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा – पहले का पल नायाब था, अब जिंदगी बहुत फास्ट हो गई है। पहले ठहराव था… प्यार करने में भी। आज की पीढ़ी ये मानती नहीं। अब तो ब्रेकअप भी फोन पर हो जाता है। इसीलिए मैं जेन-जी की भाषा सीख रही हूं। उन्होंने 'मैंने प्यार किया' फिल्म का दृष्टांत देकर कहा- उस दौरान हर कलाकार शिद्दत से काम कर रहा था। लखनऊ की मेहमाननवाजी तो अव्वल दर्जे की है। आई लव लखनऊ। फेस्टिवल का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया था। दूसरे दिन हरीश व्यास निर्देशित फिल्म 'ओम का हरि' और लघु फिल्में प्रदर्शित की गईं।
#Bhagyashree #JagranFilmFestival #JFF #Lucknow #GenZ #CrownMall #MainePyarKiya
*7. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी दो मंजिला मस्जिद ध्वस्त*
*सहारनपुर:* कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनी दो मंजिला मस्जिद को पुलिस प्रशासन ने सात बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के 16 जुलाई के आदेश में मस्जिद के निर्माण को अवैध माना गया था। जिला जज ने 2 सितंबर को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय के फैसले को सही ठहराया था। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने जनवरी 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी थी कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाई गई है। कार्रवाई के दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर मुस्लिम बहुल इलाकों के साथ चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। विपक्षी दलों ने सरकार पर घृणा की राजनीति का आरोप लगाया है।
#Saharanpur #Collectorate #MasjidDemolition #BulldozerAction #VikasTyagi #UPGovernment
*8. 150 नियमित डॉक्टरों समेत 1013 पदों पर होगी भर्ती – लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान*
*लखनऊ:* डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मरीजों को उच्चस्तरीय और समयबद्ध इलाज उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर नियमित भर्ती की तैयारी है। संस्थान में 150 नियमित डॉक्टरों के साथ ही 863 नर्सिंग आफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और क्लर्क के स्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन की मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। वर्ष 2022-23 में जहां OPD में प्रतिदिन 3000-3500 मरीज आते थे, वहीं अब आंकड़ा बढ़कर 4500-5000 हो गया है। इन विभागों में होगी भर्ती – न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलाजी, कार्डियोलाजी, सीवीटीएस, यूरोलाजी, मेडिकल आंकोलाजी, सर्जिकल आंकोलाजी आदि।
*KGMU की 2023 नर्सिंग आफिसर भर्ती जांच के घेरे में -* किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में वर्ष 2023 में 1276 पदों पर हुई नर्सिंग आफिसर भर्ती अब जांच के घेरे में आ गई है। STF ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को STF की टीम KGMU पहुंची और कुलपति व कुलसचिव कार्यालय समेत संबंधित विभागों में भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटाई। आरोप है कि विज्ञापन जारी होने के बाद परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव कर कंप्यूटर आधारित की जगह OMR आधारित मैनुअल तरीके से कराई गई।
#LohiaInstitute #DoctorRecruitment #1013Posts #KGMU #NursingOfficer #STFInvestigation #Lucknow
*9. चढ़ावा चोरी में महिपाल के बयान को आधार बनाएगी नई SIT*
*अयोध्या:* श्रीराम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT की जांच निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले नई SIT ने ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह का बयान दर्ज किया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बयान लिया, जिसमें उन्होंने 2021 से अब तक की चोरी की घटनाओं और अनियमितताओं का उल्लेख किया। महिपाल ने पूर्व महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल मिश्र और टिन्नू यादव सहित ट्रस्ट और बैंक कर्मियों के नाम लिए हैं, जिनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दानराशि की गणना के दौरान चोरी और निर्माण सामग्री के बिलों में कमीशनखोरी 2021 से की जा रही थी।
#Ayodhya #RamMandir #ChadhawaChori #MahipalSingh #SIT #ChampatRai #Trust
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






