झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


देश को कुपोषण मुक्त बनाने और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
इसी संकल्प के साथ झांसी महानगर स्थित विकास भवन सभागार में 09वें राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य (MLC) रमा आरपी निरंजन सम्मिलित हुईं।
इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन कराकर उन्हें पारंपरिक रूप से ठोस आहार देने की शुरुआत की गई
।कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार और कुपोषण की रोकथाम पर विशेष बल दिया गया।
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पोषण के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया।
अंतिम छोर तक सेवाएं पहुंचा रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
एमएलसी रामा निरंजन ने समाज के विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा, "हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ और सहायिकाएँ समाज के अंतिम छोर तक पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने में रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं। स्वस्थ एवं सुपोषित भारत के निर्माण में हम सभी की सहभागिता अनिवार्य है।
"सुपोषित भारत — सशक्त भारत का लिया संकल्प
जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) दिनेश राजपूत की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने "हमारी आंगनवाड़ी — हमारी जिम्मेदारी" और "सुपोषित भारत — सशक्त भारत" के नारों के साथ देश को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि हर बच्चे को सही पोषण, हर माँ को उत्तम स्वास्थ्य और हर परिवार को जागरूकता मिलना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर बाल विकास विभाग के अधिकारी, और भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएँ उपस्थित रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 09.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।