कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया सम्मानित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इसके बाद विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार के भाव के साथ समाज के हित में कार्य करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं नित्या शर्मा पुत्री दीपक शर्मा, राज यादव पुत्र नरेंद्र सिंह, दिव्यांशी चौहान पुत्री धर्मेश सिंह, नाजिश परवीन पुत्री मोहम्मद अफजाल, कनक सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह, शंख अग्रवाल पुत्र सौरभ अग्रवाल एवं बुशरा पुत्री मोहम्मद नईम को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, सचिव गौरव बिश्नोई, सुरेश चौहान, प्रमोद बिश्नोई, मदन सिंह, अखिलेश कुमार बिश्नोई, भानु प्रताप सिंह, विष्णु अवतार प्रजापति, पंकज कुमार, प्रद्युम्न बिश्नोई, दीपक चौहान, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेशचंद्र गुप्ता ने की तथा संचालन गौरव बिश्नोई ने किया। आगंतुकों का प्रधानाचार्य मदन सिंह ने आभार व्यक्त किया।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
आज दिनांक 09.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…
पूरी खबर पढ़ें →
*मगध मेडिकल अस्पताल में व्यवस्था सुधार को लेकर डीएम सख्त* *साफ-सफाई में कमी पर छह हॉस्पिटल एवं हेल्थ…
पूरी खबर पढ़ें →
कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News9 मुख्य खबरें -*1. हादसे में एक की मौत, तीन घायल* *अमोढ़ा / हरैया-बभनान:* हरैया-बभनान मार्ग पर महिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।