Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने की विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों से संबंधित कंडिकाओं की समीक्षा

25 Oct 2026, 07:49 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने की विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों से संबंधित कंडिकाओं की समीक्षा - धनबाद, झारखंड

जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
24 अक्टूबर 2026

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति की आज माननीय अध्यक्ष सह बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों से संबंधित कंडिकाओ की समीक्षा की गई।

बैठक में समिति के द्वारा भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्र के आपत्ति कंडिकाओं तथा स्थानीय निकायों पर वार्षिक तकनीकी निरीक्षण प्रतिवेदन से लंबित कंडिकाओं की समीक्षा संबंधित विभागों के पदाधिकारी के साथ की गई।

समिति ने संबंधित आपत्ति कंडिकाओं पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन की भी समीक्षा की। समिति ने बताया कि प्रत्येक जिला में लोक लेखा समिति से संबंधित लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समन्वय के लिए एक नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति का प्रावधान है, इसे सुनिश्चित करें। समिति ने क्रमवार वन विभाग, पुलिस विभाग, खनन विभाग, प्रदूषण विभाग, निबंधन विभाग, पंचायती राज विभाग, उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्यकर विभाग, ऊर्जा विभाग एवं अन्य विभागों की समीक्षा की।

बैठक संपन्न होने के बाद माननीय अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा अवगत कराया गया कि अब तक 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में रिकवरी सुनिश्चित कर ली गई है। शेष मामलों में भी शीघ्र वसूली के निर्देश दिए गए हैं। वहीं राजस्व के किसी भी प्रकार के नुकसान या रॉयल्टी/चालान से जुड़ी कमियों को दूर कर राजस्व संग्रह में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं वित्तीय मामलों के अलावा राज्य सरकार की स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं खाद्य आपूर्ति सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पारदर्शी तरीके से मिल सके।

माननीय अध्यक्ष ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित अधूरी एवं लंबित योजनाओं पर समिति ने सख्त रुख अख्तियार किया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों (ठेकेदारों) को ब्लैकलिस्ट करने की अनुशंसा की गई है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों के लिए तत्काल वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

समिति ने माइनिंग गाइडलाइंस के शत-प्रतिशत अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि खनन क्षेत्रों में नियमों का पालन, रॉयल्टी संबंधी प्रक्रिया और पर्यावरणीय मानकों की जमीनी हकीकत परखने के लिए कल संबंधित स्थलों का भौतिक/स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षणोपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं बैठक शुरू होने से पहले उपायुक्त ने माननीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर समिति के माननीय सदस्य सह बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अमित कुमार यादव, माननीय सदस्य सह मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जगत मांझी, माननीय सदस्य सह कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नमन विक्सल कोंगाडी, उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, नगर आयुक्त श्री आशिष गंगवार, प्रभारी बंदोबस्त पदाधिकारी श्रीमती हेमा प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सऊदी अरब में ड्रोन हमले में बांसगांव के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Siddharthnagar24 Oct

सऊदी अरब में ड्रोन हमले में बांसगांव के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सऊदी अरब में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उत्तर प्रदेश के बांसगांव निवासी युवक कमलेश पांडेय की…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा
Siddharthnagar24 Oct

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…

पूरी खबर पढ़ें →
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
Siddharthnagar24 Oct

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
Ludhiana24 Oct

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!