Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

10 Sep 2026, 10:05 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि जनपद के उचित दर विक्रेताओं द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर/जिलाध्यक्ष कोटेदार संघ, दीप नरायण राय एवं अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उ0प्र0 सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन दिया गया, जिसमें उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में रुपए 35 प्रति क्विंटल की वृद्धि कर रुपए 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ एवं मा0 खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया। जिलाध्यक्ष, कोटेदार संघ एवं मौके पर उपस्थित अन्य उचित दर विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेता (कोटेदार) मुख्यमंत्री एवं खाद्य मंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को रुपए 90 से बढ़ाकर रुपए 125 प्रति क्विंटल, अर्थात रुपए 35 प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।

उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रदेश के गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाभांश में यह वृद्धि उनके आर्थिक हितों को मजबूती देने के साथ-साथ उनके सेवा कार्य के प्रति सरकार की सवेदनशीलता एवं सम्मान को भी दर्शाती है।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए वह सभी मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से कृत्यज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही, खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय का विशेष आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं एवं हितों को गंभीरता से लेते हुए उनके लाभांश में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास किए तथा उनकी बात को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा।

उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं माननीय मंत्री मनोज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में उचित दर विक्रेताओं के हित में आगे भी सकारात्मक निर्णय लिए जाते रहेंगे। जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से यह धन्यवाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सादर प्रेषित करते हुए पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया।

इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक खलीलाबाद अभय नारायण सहित जनपद के सम्मानित कोटेदार आदि उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Jodhpur20 Sep

हार्टफुलनेस मेडिटेशन सेंटर के ध्यान सत्र के साथ “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम

जोधपुर : युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नशे जैसी सामाजिक बुराई…

पूरी खबर पढ़ें →
कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार
Jodhpur (Gramin)20 Sep

कस्बा बावड़ी में बहुचर्चित गेनाराम हत्याकाण्ड में 02 साल से फरार ईनामी अपराधी सीताराम गिरफ्तार

जोधपुर : पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित व ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू राज्यभर में चलाये जा रहे विशेष…

पूरी खबर पढ़ें →
200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण
Jodhpur20 Sep

200 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा हेतु लिया प्रशिक्षण

जोधपुर : अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट राम धाम राम चौकी बिराई जोधपुर एवं पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!