Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kota

हरीश अग्रवाल ‘चांदी वाले’ की चौथी पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, एमबीएस अस्पताल में बांटी खाद्य सामग्री

10 Sep 2026, 06:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरीश अग्रवाल ‘चांदी वाले’ की चौथी पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, एमबीएस अस्पताल में बांटी खाद्य सामग्री - KOTA, राजस्थान

कोटा, 10 सितंबर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग इकाई एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा के तत्वावधान में गुरुवार को एमबीएस अस्पताल, नयापुरा में सेवा कार्य आयोजित किया गया। सुबह 10:30 बजे अस्पताल में भर्ती रोगियों के परिजनों को खाद्य सामग्री, दूध, ब्रेड और फल वितरित किए गए।

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा कार्य समाजसेवी एवं समाज को प्रेरणा देने वाले वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय हरीश अग्रवाल ‘चांदी वाले’ की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाररत रोगियों के परिजनों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

संभागीय महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि सेवा कार्य चांदी वाला परिवार के सदस्य एवं समाजसेवी संदीप अग्रवाल ‘चांदी वाले’ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सेवा कार्य के दौरान एमबीएस अस्पताल नयापुरा के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर रोगियों के परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, पवन अग्रवाल, विजय गुप्ता, भारती जैन, शशि गोयल, कोमल मित्तल सहित संस्थाओं के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा को श्रद्धांजलि का माध्यम बनाया गया। सेवा कार्य के दौरान उपस्थित सदस्यों ने समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर
Jhalawar22 Sep

तेजादशमी: वीर तेजाजी महाराज के थानक पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों से गूंजा सूमर

सूमर। कस्बे सहित समूचे ग्रामीण अंचल में भाद्रपद शुक्ल दशमी पर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का निर्वाण दिवस…

पूरी खबर पढ़ें →

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण तैयारियों का जायजा
Sant Kabir Nagar22 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि विधायक धनघटा, डीएम व एसपी द्वारा उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का किया गया संयुक्त निरीक्षण तैयारियों का जायजा

संतकबीर नगर उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक के जनपद भ्रमण एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के दृष्टिगत विधायक धनघटा…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l
Gaya22 Sep

पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कच्छ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग l

*पितृपक्ष मेला को लेकर नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की जिलाधिकारी ने की ब्रीफिंग* गया, 22…

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश. कांगङा बैजनाथ शहर आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय रम ठाकुर जी ने.बैजनाथ विधानसभा श्रत्र. से चुने हुए पंचायत के प्रतिनिधियों. का सम्मान समारोह किया।
हिमाचल प्रदेश. कांगङा बैजनाथ शहर आज पूर्व मै रहे माननीय मुख्यमंत्री जय रम ठाकुर जी ने.बैजनाथ विधानसभा श्रत्र. से चुने हुए पंचायत के प्रतिनिधियों. का सम्मान समारोह किया।
error: Content is protected !!