आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 11वें आयुर्वेद दिवस के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 13 दिवसीय कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल द्वारा किया गया।आयुर्वेद दिवस 23 सितम्बर को मनाया जायेगा।
कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण के सिद्धांतों को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार से जोड़ने के साथ आमजन में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह ने कहा कि 11वें आयुर्वेद दिवस के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन को भी आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी स्वस्थवृत्त विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मानंद शर्मा हैं तथा उनके निर्देशन में सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
13 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं कम्युनिटी आउटरीच, निःशुल्क स्वास्थ्य एवं योग शिविर, स्कूल हेल्थ कैंप एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में कुलसचिव श्री सोहनलाल नागौरा, प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम अग्रवाल, उप-प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग प्रो. ए. नीलिमा रेड्डी, मीडिया प्रभारी प्रो. दिनेश कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष कौमारभृत्य विभाग प्रो. हरीश सिंघल, निदेशक सीएचआरडी डॉ. राकेश शर्मा, उप-कुलसचिव डॉ. मनोज अदलखा, आयुर्वेद दिवस सह-नोडल अधिकारी डॉ. सौरभ अग्रवाल एवं डॉ. अवधेश शांडिल्य, स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र कुमार दुबे सहित स्वस्थवृत्त विभाग के स्नातकोत्तर अध्येता उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







