जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर
दिनांक: 10 सितंबर 2026
*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*
*दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडियो कॉल एवं गूगल मीट के माध्यम से अधिकारियों से सीधे किया संवाद*
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल द्वारा निर्धारित नियमित कार्यक्रम के अनुसार आज कलेक्ट्रेट में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त गंभीर एवं त्वरित निस्तारण योग्य प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों से गूगल मीट एवं वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे संवाद किया और प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं का वास्तविक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझा जाए। जिन मामलों में स्थलीय जांच अथवा मौके पर जाकर सत्यापन की आवश्यकता हो, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं स्थल का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए तथा ऐसे प्रकरण, जिनमें एक से अधिक विभागों की भूमिका हो, उनमें आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को समय पर राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






