Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahoba

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

10 Sep 2026, 11:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा - MAHOBA, उत्तर प्रदेश

फसल नुकसान सर्वे के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, किसानों ने दो कथित सर्वेयरों को पकड़ा

चरखारी, महोबा। चरखारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नटर्रा में फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर किसानों से कथित तौर पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनी की ओर से किए जा रहे फसल नुकसान के सर्वे के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा उनसे पैसे की मांग की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक चरखारी बृजभूषण राजपूत को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद विधायक समर्थकों और किसानों ने दोनों कथित सर्वेयरों को पकड़ लिया। आक्रोशित किसानों ने विरोध स्वरूप दोनों को चूड़ियां और पेटीकोट पहनाया तथा बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि दोनों व्यक्ति वास्तव में बीमा कंपनी की ओर से फसल नुकसान का सर्वे करने के लिए अधिकृत थे अथवा नहीं और यदि वे सर्वे कार्य से जुड़े थे तो किसानों से कथित रूप से धन की मांग किस आधार पर की जा रही थी।

वहीं, किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरी विधानसभा में किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फसल नुकसान के सर्वे के नाम पर यदि किसानों से अवैध वसूली की जा रही है तो जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।”

अब पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और संबंधित बीमा कंपनी के स्तर से होने वाली पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने समेरपर की गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए कडे निर्देश अच्छी व्यवस्थाओं वाली गौशालाओं में बढा्ई जाएगी क्षमता, मानकविहीन गौशालाओं को बंद कर ग
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समयबद्द्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं पर वीडि
लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा
Bahraich10 Sep

लाइट कटते ही कर्तानियाघाट में फिर आदमखोर का हमला, मटेही के जागापुरवा में 6 साल के मासूम पर झपटा

जिला रिपोर्टर राकेश कुमार चौहान पत्रकार कारीकोट वंदे भारत न्यूज लाइव टीवी चैनल बहराइच ​बहराइच: सूत्रों के अनुसार..कतरनियाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन
Karnal10 Sep

करनाल मे प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन

करनाल मे आज प्रिंसिपल कांक्लेव एजुकेशन स्ट्रेंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!