Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं की राशि वसूली हेतु 14से 19सितंबर तक विशेष शिविर का आयोजन l

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

प्रेस नोट
कार्यालय: जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गया

*अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं की राशि वसूली हेतु 14 से 19 सितंबर तक विशेष शिविर का आयोजन*
गया:

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जिले के अल्पसंख्यक समुदाय के लाभुकों को ऋण उपलब्ध कराया गया है। नियमों के अनुसार, स्वीकृत ऋण राशि को लाभुकों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर ब्याज सहित लौटाना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (NMDFC) टर्म लोन तथा शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित ऋण की वसूली में तेजी लाने तथा ऋणियों को बकाया राशि जमा करने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष वसूली शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

शिविर का विवरण:

*स्थान:* जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समाहरणालय परिसर, गया
*अवधि:* 14 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026 तक
*संबंधित योजनाएं:* मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना

सभी संबंधित ऋणियों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर शिविर में उपस्थित होकर अपनी बकाया ऋण राशि का ससमय भुगतान करें और असुविधा व किसी भी प्रकार की विधिक कार्रवाई से बचें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kurukshetra11 Sep

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा) हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व.…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l
Gaya11 Sep

पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44आवासन स्थलों पर 12, 070श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा l

*पितृपक्ष मेला के अवसर पर तीर्थयात्रियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था, 44 आवासन स्थलों पर 12,070 श्रद्धालुओं…

पूरी खबर पढ़ें →
आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई l
Gaya11 Sep

आज अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक 11.09.2026 को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!