Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री के बेटे की चंडीगढ़ में मौत: फार्म हाउस में उठाया खौफनाक कदम; दो बार रह चुके सरपंच

11 Sep 2026, 06:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला रिपोर्टर कुरूक्षेत्र (संदीप शर्मा)
हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री एवं पिहोवा से चार बार विधायक रहे स्व. जसविंदर सिंह संधू के बेटे गगनजोत संधू की शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस में गोली लगने से मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गगनजोत ने कथित तौर पर खुद को गोली मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गुमथला गढ़ू के दो बार सरपंच रहे
गगनजोत संधू मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के गुमथला गढ़ू गांव के रहने वाले थे और दो बार गांव के सरपंच रह चुके थे।

वह पिहोवा विधानसभा क्षेत्र और आसपास की राजनीति में भी सक्रिय रहे। उनकी मौत की खबर सामने आते ही गुमथला गढ़ू, पिहोवा और कुरुक्षेत्र क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

चंडीगढ़ पहुंचने के बाद हुई घटना
जानकारी के अनुसार गगनजोत शुक्रवार सुबह ही चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद फार्म हाउस में गोली चलने की घटना हुई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और मामले से जुड़े तथ्यों को जुटाया। पुलिस घटना के कारणों सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

चार बार विधायक और हरियाणा के कृषि मंत्री रहे पिता
गगनजोत संधू के पिता स्व. जसविंदर सिंह संधू हरियाणा की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखते थे।

वह पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। ओपी चौटाला सरकार में उन्हें हरियाणा का कृषि मंत्री भी बनाया गया था।

वर्ष 2019 में कैंसर के कारण उनका निधन हो गया था। पिहोवा क्षेत्र की राजनीति में परिवार की रही अहम भूमिका
जसविंदर सिंह संधू का पिहोवा क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रहा।

उनके बाद गगनजोत संधू भी गांव स्तर पर सक्रिय रहे और दो बार गुमथला गढ़ू के सरपंच चुने गए। ऐसे में उनकी अचानक मौत की खबर से हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
Nuh11 Sep

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित शब्बीर।तावडू नूंह। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
Nuh11 Sep

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

मेवात के वरिष्ठ दिव्यांग पत्रकार शौकीन कोटला का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित शब्बीर।तावडू नूंह। जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
17सितम्बर से 17 अक्ट्रबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा सकल्प आभयान’ जनसेवा, जनभागीदारी और स्शासन पर केंद्रित होंगे 13 प्रमख कार्यक्रमः विकासखंड स्तर पर लगेंगे 7 दिव
error: Content is protected !!