Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर कसी नकेल

12 Sep 2026, 02:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर कसी नकेल - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा पुलिस अब तक 27 गैंगस्टर को निर्वासन या प्रत्यर्पण के जरिये विदेश से भारत ला चुकी है और इनमें से अधिकतर को 2025 के बाद लाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हरियाणा पुलिस अब तक 27 गैंगस्टर को निर्वासन या प्रत्यर्पण के जरिये विदेश से भारत ला चुकी है और इनमें से अधिकतर को 2025 के बाद लाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और विदेश में छिपे वांछित अपराधियों एवं उनके नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा, ''हरियाणा एसटीएफ अब तक 27 गैंगस्टर को निर्वासन या प्रत्यर्पण के जरिये विदेश से सफलतापूर्वक भारत ला चुका है। इनमें सात अपराधियों को 2025 में और 2026 में अब तक 14 को भारत लाया गया है।''

सिंघल ने बताया कि चार अगस्त को एक सक्रिय और वांछित अपराधी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निर्वासित किए जाने के बाद भारत लाया गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सतीश बालन ने कहा कि एसटीएफ विदेश में छिपे वांछित अपराधियों के ठिकाने, उनकी यात्रा संबंधी जानकारी और गतिविधियों का पता लगाने के लिए मानवीय खुफिया सूचना एवं तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि फर्जी पासपोर्ट, फर्जी पहचान और बायोमेट्रिक एवं उंगलियों के निशान से जुड़े रिकॉर्ड का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान तथा उनके ठिकाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।

144 LOC और 54 रेड कॉर्नर नोटिस जारी

बालन ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने विदेश में 12 गैंगस्टर को हिरासत में लिए जाने में मदद की है और उनके प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया जारी है। आईजीपी ने बताया कि अगस्त 2023 से अब तक 144 लुक-आउट सर्कुलर (एलओसी), 54 रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) और 53 इंटरपोल संदर्भ जारी किए गए हैं। इसके अलावा 93 पासपोर्ट रद्द किए गए हैं, नौ अनंतिम गिरफ्तारी अनुरोध और 16 प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश में छिपे चार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने पर 10,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का प्रस्ताव विचाराधीन है। अधिकारी के अनुसार, अवैध धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए एसटीएफ आपराधिक नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक लेनदेन और क्रिप्टोकरंसी/यूएसडीटी माध्यमों का भी पता लगा रहा है। हरियाणा पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने के लिए पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय व्यवस्था भी स्थापित की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी के ₹2,59,429/- कराए वापस, शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, मात्र 2 दिनों में वापस मिली ठगी की पूरी राशि
Sagar12 Sep

ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी के ₹2,59,429/- कराए वापस, शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, मात्र 2 दिनों में वापस मिली ठगी की पूरी राशि

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर पुलिस एवं सागर साइबर सेल की…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे
Bijnor12 Sep

बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे

बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन…

पूरी खबर पढ़ें →
नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले
Nuh12 Sep

नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!