हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा बल्लारपुर में तान्हा पोला उत्सव धूमधाम से मनाया गया

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ:
हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट, दिल्ली के तत्वावधान में बल्लारपुर में पारंपरिक तान्हा पोला उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बैलों की आकर्षक सजावट कर पारंपरिक त्योहार का आनंद लिया।
तान्हा पोला के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए सजावट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। उत्कृष्ट सजावट और सक्रिय सहभाग के लिए कुल 10 बालक-बालिकाओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
*विजेताओं को किया गया सम्मानित*
प्रथम क्रमांक का पुरस्कार *सान्वी खनके* को श्री सत्यनारायण रामिल्ला और श्री रमेश गुराला के हाथों प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार *धक्ष गोहणे* को श्री शशी आंबेकर व श्री सुनील जैन के हाथों दिया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार संयुक्त रूप से *आराध्य इटणकर, दिवीद मधेलवार और वीरांश मांडरे* को संस्था के सचिव श्रीनिवास चेरकुथोटावार और श्री उत्तम तेलंग के हस्ते प्रदान किया गया।
इसके अलावा काव्यश वानखेडे, सात्विक तामकले, यश्विन अंगुरी सहित अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को भी सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।
*गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति*
कार्यक्रम की अध्यक्षता हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष *प्रकाश दोतपेल्ली* ने की। इस अवसर पर संस्थेचे सचिव श्रीनिवास चेरकुथोटावार, उपाध्यक्ष श्याम मेश्राम, फाउंडर मेंबर चंद्रमणी नागराले, प्रेम यादव, तिरुपती उष्कलवार, उत्तम तेलंग, शंकर कोराला सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। साथ ही जैन संघटना, बल्लारपुर के अध्यक्ष सुनील जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शंकर कोराला और तिरुपती उष्कलवार की ओर से सभी बच्चों को लॉलीपॉप और चॉकलेट वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी खिल उठी।
संस्था ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटी उम्र से ही बच्चों को महाराष्ट्र के पारंपरिक त्योहारों, संस्कृति और कृषि परंपरा से जोड़ना तथा उनकी कला और सृजनशीलता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीणा दोतपेल्ली, गीता ओहरी, गुलशन ओहरी, स्वामी जंजरला, सुधीर कस्तुरवार, जय दोतपेल्ली, शुभम नंदगीरवार, शुभम शेट्टीये, अनुप शेट्टीये, रामानंद इरगुराला, वैभव धारणीवार सहित सभी कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







