Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

12 Sep 2026, 07:43 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिले के चर्चित यशवंत हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। - BASTI, उत्तर प्रदेश

वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा खुर्द निवासी यशवंत कुमार (26) उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम, गोरखपुर में संविदा कर्मचारी था। 8 सितंबर को ड्यूटी से लौटने के बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। अगले दिन उसकी मोटरसाइकिल दुबौलिया क्षेत्र में मिली, जबकि शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा गांव के पास सड़क किनारे बरामद हुआ। भाई हेमंत कुमार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने रामललित चौधरी और सोना देवी को अमहट हाईवे मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यशवंत पर एक युवती को कथित रूप से परेशान करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उसके विवाह में बाधा डालने का आरोप था। इसी रंजिश में सोना देवी, उसकी बेटी रीमा, गुड़िया, शीला और रामललित ने मिलकर यशवंत की हत्या की साजिश रची।पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर की रात यशवंत को बुलाकर गन्ने के खेत के पास ले जाया गया, जहां उसे जमीन पर गिराकर गला दबाकर मार डाला गया। इसके बाद श**व को मोटरसाइकिल पर लादकर वाल्टरगंज क्षेत्र में फेंक दिया गया ताकि पहचान और साक्ष्य छिपाए जा सकें।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मृतक के दस्तावेज, दो मोबाइल फोन, नकदी तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हाईकोर्ट के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल को सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध सिर्फ कागजों पर नहीं, सख्त कार्रवाई करो
Chandrapur12 Sep

हाईकोर्ट के पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल को सख्त निर्देश, DJ पर प्रतिबंध सिर्फ कागजों पर नहीं, सख्त कार्रवाई करो

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: डीजे और साउंड सिस्टम के तेज शोर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर: नांदगांव खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, 4 दिन में दो बड़ी घटनाएं
Chandrapur12 Sep

चंद्रपुर: नांदगांव खदान में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल, 4 दिन में दो बड़ी घटनाएं

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: चंद्रपुर परिसर स्थित नांदगांव भूमिगत कोयला खदान में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर प्रश्न…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले के बैहर में लगा जन-विश्वास अभियान का जिला स्तरीय शिविर,
Balaghat12 Sep

बालाघाट जिले के बैहर में लगा जन-विश्वास अभियान का जिला स्तरीय शिविर,

जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , बालाघाट (म.प्र.) अधिकारियों ने क्षेत्र में पहुंचकर योजनाओं और विकास कार्यों…

पूरी खबर पढ़ें →
मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Pali12 Sep

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में, कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण निगम कार्यालय में बनाए गए अभिकर्ताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!