Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dehradun

05 लाख में प्रेमी को मरवाने की दी सुपारी,प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार

12 Sep 2026, 10:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
05 लाख में प्रेमी को मरवाने की दी सुपारी,प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार - DEHRADUN, उत्तराखंड

पंकज कथूरिया जिला संवाददाता बाहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Vande Bharat
September 12, 2026

देहरादून। बीते दिनों पटेलनगर क्षेत्र में स्कूटी सवार बैंक कर्मी पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला और कोई नहीं बल्कि बैंक कर्मी की प्रेमिका ही निकली, जिसने अपने प्रेमी की हत्या के लिए हमलावरों को सुपारी दी थी।

बीती 8 सितंबर को सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी धामपुर जिला बिजनौर हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून अपनी सौतेली बहन साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी नगीना, बिजनौर के साथ स्कूटी से 8 सितंबर की शाम करीब 8 बजे वी मार्ट मण्डी चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे,इसी बीच जीओ पेट्रोल पम्प के पास पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को ने उनकी स्कूटी को रोककर फायरिंग कर दी, जिसमें सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की तहरीर सत्यम की बहन साक्षी ने पटेलनगर थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। बीते कल पुलिस ने दोनों हमलावरों को गोरखपुर चौक से चाय बागान पगडंडी पर घेर लिया। इसी बीच बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गये। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर के रू में हुई। मौके से पुलिस टीम को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि रानीपुर निवासी अपने परिचित मोहित के माध्यम से उससे मिली एक युवती मालिया रहमान के कहने पर कुछ दिन पूर्व अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बैंक कर्मी पर फायरिंग की थी। आज वह मोहित व मालिया के कहने पर घटना में शामिल अपने साथी अंकुर के साथ फिरौती की बची हुई रकम लेने देहरादून आए थे।
आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मालिया रहमान तथा उसके साथी मोहित को बीती देर रात् आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे हमलावर अंकुर की तलाश जारी है।

पूछताछ में घटना की मुख्य साजिशकर्ता मालिया रहमान ने बताया कि वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक वह उज्जीवन बैंक हरिद्वार में कार्यरत थी, इस दौरान उसकी मुलाकात सत्यम से हुई थी बाद में दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। वर्ष 2023 में अपने घर वालो के दबाव में उसने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से निकाह कर लिया, तथा उज्जीवन बैंक से नौकरी छोड़कर उत्कर्ष बैंक में नौकरी शुरू कर दी। शादी के बाद भी सत्यम लगातार उसे फोन करता रहता था तथा वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे, जिस कारण उसकी शादी टूट गयी और वह अपने मायके में रहने लगी, इस बीच वर्ष 2025 में सत्यम उज्जीवन बैंक की देहरादून शाखा में आ गया। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसके संपर्क में रहते हुए उसे शादी का झांसा देता रहा तथा फरवरी 2026 में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली। जिससे आहत होकर उसने सत्यम रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान
Mahrajganj12 Sep

थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 BNSS के तहत छह अभियुक्तों का किया चालान

परसामलिक पुलिस ने छह आरोपियों का किया चालान, न्यायालय भेजे गए महराजगंज। थाना परसामलिक पुलिस ने शांति एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में ₹34.77 करोड़ का घोटाला: पूर्व CEO और प्रबंधक पर FIR दर्ज
Chandrapur12 Sep

बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में ₹34.77 करोड़ का घोटाला: पूर्व CEO और प्रबंधक पर FIR दर्ज

समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ: पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में बुलढाणा अर्बन को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी (पश्चिम विभाग) के…

पूरी खबर पढ़ें →
ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी के ₹2,59,429/- कराए वापस, शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, मात्र 2 दिनों में वापस मिली ठगी की पूरी राशि
Sagar12 Sep

ऑनलाइन ठगी के शिकार फरियादी के ₹2,59,429/- कराए वापस, शिकायत मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, मात्र 2 दिनों में वापस मिली ठगी की पूरी राशि

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * थाना मोतीनगर पुलिस एवं सागर साइबर सेल की…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे
Bijnor12 Sep

बिजनौर में थाने से लंगड़ाते निकले गो तस्कर: हाथ जोड़कर बोले-अब ऐसी गलती नहीं होगी, कानून के अनुसार चलेंगे

बिजनौर की स्योहारा थाना पुलिस ने गोवंश कटान के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन…

पूरी खबर पढ़ें →
नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले
Nuh12 Sep

नूह पुलिस की बड़ी कामयाबी 25000 का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस के किया हवाले

नूंह पुलिस की बड़ी कामयाबी, 25 हजार का इनामी एटीएम कटर गिरफ्तार, बिहार पुलिस को सौंपा। एसपी डॉ.…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!