सखी सहेली समूह द्वारा कृष्ण नंदोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जोधपुर : सखी सहेली समूह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में *कृष्ण नंदोत्सव* का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्मोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
माया माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने भजन, कृष्ण भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
नंदोत्सव के अवसर पर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मटकी सजावट, कृष्ण-राधा से संबंधित प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गई।
सखी सहेली समूह की सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम एवं सौहार्द* को मजबूत करते है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को कृष्ण नंदोत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सखी सहेली समूह की अनेक सदस्य एवं गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और अपनत्व का सुंदर संगम देखने को मिला।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 12.9.26.को साल का तीसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी में किया…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहत्वपूर्ण सूचना विषय: सिंगरा स्थान न्यू GLSR एवं पुराने GLSR से संबद्ध क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित होने के…
पूरी खबर पढ़ें →
दिनांक 12 . 9 .2026 को विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गया शहरी अंतर्गत विष्णु पद मंदिर, अक्षय वट, मंगला…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को शांतिपूर्ण…
पूरी खबर पढ़ें →
*गायत्री घाट पर किलकारी के बच्चों ने बिखेरे कला के रंग* पितृपक्ष महासंगम के अवसर पर ‘पेंट द…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर : शहर के आराध्य लोक देवता बाबा रामदेव जी के मेले का आज संतों के पावन सानिध्य…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।