आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना नौतनवा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक हुई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नौतनवा में पीस कमेटी की बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील
नौतनवा/ महराजगंज
महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना नौतनवा परिसर में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और डिजिटल वोलंटियर्स ने हिस्सा लिया।
क्षेत्राधिकारी ने सभी से संवाद करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट साझा करने से बचें।
पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बैठक में पुलिस-प्रशासन की ओर से सभी समुदायों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
वहीं, उपस्थित लोगों ने त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस-प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशों के अनुपालन…
पूरी खबर पढ़ें →
नाम रोशन लाल उर्फ भानु फर्रुखाबाद लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर कर रहे हैं पत्रकार🎤🎤🎤🎤 नाम राजकुमार बबीता उर्फ…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सागर जिले में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर/सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं विधायक धनघटा गणेश चंद चौहान जी द्वारा गंडक…
पूरी खबर पढ़ें →
फिरोजपुर झिरका शहर थाना पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। दिल्ली-अलवर रोड पर दिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।