सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद मामला: शिकायतकर्ता विकास त्यागी को Y Plus सुरक्षा की मांग, धमकी मिलने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिजनौर / सहारनपुर। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने इस मस्जिद को अवैध बताते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद लेखपाल नीरज कुमार की ओर से 24 मार्च 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर किया गया था।
सुनवाई के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने 16 जुलाई 2026 को खसरा नंबर 539 में 315 वर्ग मीटर में बनी मस्जिद को अवैध करार देते हुए 6.41 करोड़ रुपये का अर्थदंड लगाया था। मस्जिद प्रबंधन ने जिला जज कोर्ट में अपील की, जिसे 2 सितंबर 2026 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।
हालांकि अब इस मामले में हाईकोर्ट ने बीते शुक्रवार को सुनवाई करते हुए मस्जिद प्रबंधन कमेटी को अंतरिम राहत दी है और 6.41 करोड़ के जुर्माने की वसूली पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को है।
इसी बीच हिंदवी स्वराज्य संघ ने सोमवार को धामपुर तहसील में नायब तहसीलदार राजकमल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश महामंत्री अरुण प्रताप चौधरी एडवोकेट ने बताया कि अब शिकायतकर्ता विकास त्यागी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए उन्हें Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जाए। ज्ञापन देने वालों में भव्य भारद्वाज, विभूतिकांत शर्मा, मनमोहन भारद्वाज सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार दपूम. रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए गए…
पूरी खबर पढ़ें →
संसोधित खबर :- *33 करोड़ 10 लाख की सड़क एक बारिश में हुई बेहाल, जगह-जगह धंसी और उखड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 403 मामले सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी , कटंगी (बालाघाट ) जमुनिया डैम पर हुए एक छोटे से सीपेज…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | 🔥 फतेहपुर पुलिस और SWAT की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा: डकैती में इस्तेमाल 2…
पूरी खबर पढ़ें →
रॉयल विलास रिसॉर्ट & क्लब त्रिवेणीपुरम में पहली बार 2026 में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया झूसी व्यापार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।