एक्सीडेंट: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील क्षेत्र में सोमवार को बिजनौर के नूरपुर से लौट रहे बाइक सवार की पिकअप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा छजलैट थाना क्षेत्र में राजपुरा और मथाना गांव के बीच हुआ।
जानकारी के अनुसार कांठ तहसील क्षेत्र के गांव करनपुर हरकिशनपुर निवासी पिंटू (34 वर्ष) पुत्र मंगलसैन सोमवार सुबह किसी काम से बाइक द्वारा बिजनौर के नूरपुर गया था। दोपहर में वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह छजलैट थाना क्षेत्र में गांव राजपुरा और मथाना गांव के बीच पहुंचा, तभी तेज रफ्तार आ रही पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची और पिंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही पिंटू के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ नगर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।नगर के जीटी रोड स्थित अंबेडकर पार्क के सौंदर्याकरण और विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंदराराऊ ।कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनोली में गाय चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने…
पूरी खबर पढ़ें →
ध्वजा पूजन और मंदिर की परिक्रमा कर मंदिर पर ध्वजा रोहण किया जिलाधिकारी ने श्री दाऊजी और रेवती…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।