पिता-पुत्र के रिश्ते तार-तार: मकान बेचने के विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट ..
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


हिसार के चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि चंदन नगर में एक व्यक्ति की हत्या हो गई है।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मृतक की डेड बॉडी को उसके परिजन खरिया गांव स्थित घर पर ले गए हैं। पुलिस वहां पहुंची तो शव एक कमरे में चारपाई पर रखा हुआ था और उसके ऊपर कपड़ा डला हुआ था।
पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम और फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मकान बेचने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद की बात सामने आई
जांच अधिकारी के मुताबिक, अभी मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपना चंदन नगर स्थित मकान बेचना चाहता था।
उसका बड़ा बेटा बबलू भी उसके पास ही रहता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई के बयान पर उसके बड़े बेटे बबलू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
आरोपी भी घायल, सरकारी अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस ने बताया कि जिस बेटे पर हत्या के आरोप लगे हैं, उसे भी चोट लगी हुई है और उसका इलाज हिसार के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की स्थिति और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ तहसील क्षेत्र में सोमवार को बिजनौर के नूरपुर से लौट रहे बाइक सवार की पिकअप की टक्कर…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन के चुनाव नतीजे आज आ गए। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन द्वारा निर्धारित…
पूरी खबर पढ़ें →
गायकों ने भजनों के माध्यम से किया बाबा की महिमा का गुणगान - बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद…
पूरी खबर पढ़ें →
गायकों ने भजनों के माध्यम से किया बाबा की महिमा का गुणगान - बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की याद…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के 403 मामले सामने…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में सड़कों के किनारे संचालित स्कूलों के निकट विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।