Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह

14 Sep 2026, 07:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह - KURUKSHETRA, हरियाणा

हरियाणा में सड़कों के किनारे संचालित स्कूलों के निकट विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) की सिफारिशों के अनुपालन में अब प्रदेश के लगभग 325 स्कूलों के निकट सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक कार्य कराए जाएंगे।

इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग (PWD) जल्द ही पहले चरण के तहत इन कार्यों की शुरुआत करने जा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा अंकुश
अक्सर देखा गया है कि मुख्य सड़कों पर स्थित कई स्कूलों के निकट गति नियंत्रण (Speed Control) के उचित इंतजाम न होने के कारण तेज रफ्तार वाहन बच्चों के लिए बड़ा खतरा बनते हैं।

इन हादसों को रोकने और स्कूली बच्चों को सड़क पार करते समय होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। योजना के तहत लोक निर्माण विभाग ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में मुख्य सड़कों के किनारे स्थित स्कूलों के पास निम्नलिखित कार्य करवाएगा ताकि वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़े।

लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय ने ऐसे सभी स्कूलों को चिह्नित कर विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद जिलों में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इंडियन रोड कांग्रेस के वाइस प्रेसीडेंट व हरियाणा के तकनीकी सलाहकार राजीव यादव ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि टेंडर अलॉट होने के बाद महज 3 महीने के भीतर सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष दिसंबर तक लगभग 200 स्कूलों के पास और शेष स्कूलों के निकट अगले वर्ष मार्च तक सुरक्षा कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन
Haridwar14 Sep

महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन

रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन आज…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षक प्रशिक्षण के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पोदार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर सम्मानित
Indore14 Sep

शिक्षक प्रशिक्षण के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पोदार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर सम्मानित

रिपोर्टर डाक्टर अनिल दुबे इंदौर। इंदौर। मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजयनगर, इंदौर को…

पूरी खबर पढ़ें →
निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य हुआ स्वागत,ग्रामीणों ने फूलमालाओ से किया स्वागत।
Nuh14 Sep

निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य हुआ स्वागत,ग्रामीणों ने फूलमालाओ से किया स्वागत।

निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया सम्मानित। शब्बीर। तावडू…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

आजमगढ़ में गाटा संख्या 769 की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। तहसील बूढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम करमहा डींगुरपुर में गाटा संख्या 769, रकबा 0.4530 हेक्टेयर भूमि को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ
Gandhinagar14 Sep

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભા (GSS) દ્વારા તા. 13-09-2026 ના રોજ ભારત માતા મંદિર, સેક્ટર-7 ખાતે માસિક સાહિત્યિક બેઠકનું સુંદર…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!