Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य हुआ स्वागत,ग्रामीणों ने फूलमालाओ से किया स्वागत।

14 Sep 2026, 04:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य हुआ स्वागत,ग्रामीणों ने फूलमालाओ से किया स्वागत। - नूँह, हरियाणा

निजामपुर की बेटी आरती का गांव में हुआ भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूलमालाओं से किया सम्मानित।

शब्बीर। तावडू

तावडू। खंड के गांव निजामपुर निवासी तेजराम की पौत्री और नेमचंद की बेटी आरती ने नीट यूजी 2026 में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। आरती का चयन अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज छायंसा, फरीदाबाद में एमबीबीएस के लिए हुआ है, जो हरियाणा के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में से एक है।
आरती की इस कामयाबी के बाद रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर बेटी का सम्मान किया और उसकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एनएसजी कमांडो के जवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि गांव की बेटी की इस सफलता पर पूरे गांव को गर्व है और यह साबित करता है कि मेहनत करने पर फल जरूर मिलता है।ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद आरती ने जिस लगन और कड़ी मेहनत से तैयारी की, वह क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा है। आरती बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखती थी, जो आज साकार होने जा रहा है। इस मौके पर डॉ. नेमचंद, कामयाब बेटी आरती, उसकी दादी व मां सहित ग्रामीण महिला पूनम, तारा, सतबीर, धारणा, हंसराज, रामकुमार ठेकेदार, परवीन कुमार, कुलदीप, धर्मपाल, साहिल, भारती, भाई अमन, एनएसजी टीम से असिस्टेंट कमांडर विकास, असिस्टेंट कमांडर भवानी शंकर दाश, तय्यब, जुनेद, प्रदीप, सलमान प्रजापति, दौलत सिंह, डॉ. नवीन, रियाजुदीन, पहलवान मोइन खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह
Kurukshetra14 Sep

हरियाणा में 325 स्कूलों के पास बनेंगे स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग, जानेिए वजह

हरियाणा में सड़कों के किनारे संचालित स्कूलों के निकट विद्यार्थियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सरकार…

पूरी खबर पढ़ें →
महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन
Haridwar14 Sep

महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन

रुचि ड्रोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार महिला वि‌द्यालय डिग्री कॉलेज, सती कुण्ड, कनखल में हिन्दी दिवस का आयोजन आज…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षक प्रशिक्षण के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पोदार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर सम्मानित
Indore14 Sep

शिक्षक प्रशिक्षण के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए पोदार इंटरनेशनल स्कूल इंदौर सम्मानित

रिपोर्टर डाक्टर अनिल दुबे इंदौर। इंदौर। मध्य प्रदेश की सुप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था पोदार इंटरनेशनल स्कूल, विजयनगर, इंदौर को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की14 Sep

आजमगढ़ में गाटा संख्या 769 की भूमि पर कथित कब्जे को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत, जांच और कार्रवाई की मांग

आजमगढ़। तहसील बूढ़नपुर क्षेत्र के ग्राम करमहा डींगुरपुर में गाटा संख्या 769, रकबा 0.4530 हेक्टेयर भूमि को लेकर…

पूरी खबर पढ़ें →
ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ
Gandhinagar14 Sep

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભાની માસિક બેઠકમાં સાહિત્ય, સર્જન અને પ્રોત્સાહનનો સુંદર સંગમ

ગાંધીનગર સાહિત્ય સભા (GSS) દ્વારા તા. 13-09-2026 ના રોજ ભારત માતા મંદિર, સેક્ટર-7 ખાતે માસિક સાહિત્યિક બેઠકનું સુંદર…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!