Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

15 Sep 2026, 01:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा! - इन्दौर, मध्य प्रदेश

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी / न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश /
बालाघाट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को लेकर स्थानीय पत्रकारों की नाराजगी सामने आई है। पत्रकारों का आरोप है कि भोपाल से पहुंचे कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जिले की स्थानीय पत्रकारिता और बालाघाट की छवि को लेकर आपत्तिजनक रवैया अपनाया।

विवाद उस समय सामने आया, जब जिले के आदिवासी इलाकों में बच्चों की बीमारी और मौत से जुड़े मामलों की जमीनी रिपोर्टिंग स्थानीय पत्रकारों द्वारा की जा रही थी। CJP फाउंडर के साथ कथित व्यवहार को लेकर विवाद, बताया जा रहा है कि शनिवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की ओर से CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया।

इस घटना के विरोध में रविवार को बालाघाट के स्थानीय पत्रकारों की बैठक हुई। बैठक में कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ जनसंपर्क विभाग से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी की भी जानकारी सामने आई है।

पत्रकारों ने बैठक में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर काम करने वाले पत्रकार लंबे समय से जिले के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में बाहर से आने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स द्वारा स्थानीय पत्रकारिता की प्रतिष्ठा प्रभावित करने वाला कोई भी व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सरकार चाहे तो इन्फ्लुएंसर्स बुलाए, लेकिन स्थानीय पत्रकारों की छवि प्रभावित न हो। पत्रकारों का कहना है कि सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए दूसरे शहरों से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बुला सकती है।

हालांकि, इसका असर स्थानीय पत्रकारों की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा पर नहीं पड़ना चाहिए। बैठक के दौरान पत्रकारों ने कथित घटना को लेकर संबंधित पक्ष से माफी की मांग रखी।

उनका कहना है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे विरोध का रास्ता अपनाया जा सकता है। सरकारी खबरों के बहिष्कार की चेतावनी,
स्थानीय पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो सरकारी खबरों के बहिष्कार जैसे कदम पर विचार किया जा सकता है।

पत्रकारों का कहना है कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि स्थानीय पत्रकारिता के सम्मान और गरिमा को लेकर है। हालांकि, इस पूरे मामले में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावों पर आधारित हैं।

विवाद को लेकर सभी संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“राजवाड़ा में गूंजा गणपति आरती का जयघोष, भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण”
Indore15 Sep

“राजवाड़ा में गूंजा गणपति आरती का जयघोष, भव्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण”

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए तेजकुमार जारवाल, जिला संवाददाता, इंदौर (MP)। राजवाड़ा में गूंजा गणपति आरती…

पूरी खबर पढ़ें →
जनपद सोनभद्र में कार्यकर्ता समागम की ऐतिहासिक सफलता हेतु जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, जनमानस, मीडिया एवं प्रशासन का जताया आभार
Sonbhadra15 Sep

जनपद सोनभद्र में कार्यकर्ता समागम की ऐतिहासिक सफलता हेतु जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, जनमानस, मीडिया एवं प्रशासन का जताया आभार

सोनभद्र। अपना दल (एस) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
मोहन राज’ में 50 लाख से अधिक हितग्राहियों की जमीन की फ्री रिजिस्ट्री… RI और प्रभारी RI को मिला सब-रजिस्ट्रार का अधिकार
Indore14 Sep

मोहन राज’ में 50 लाख से अधिक हितग्राहियों की जमीन की फ्री रिजिस्ट्री… RI और प्रभारी RI को मिला सब-रजिस्ट्रार का अधिकार

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी / न्यूज़/ ज़िला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश/ मध्यप्रदेश में…

पूरी खबर पढ़ें →
वन ग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत आदिवासी परंपरा से बनाया गया पोला पर्व
Harda14 Sep

वन ग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत आदिवासी परंपरा से बनाया गया पोला पर्व

*वनग्राम मालेगांव में गूंजे डोलार के गीत,आदिवासी परंपरा से मनाया गया पोला पर्व* हरियाली अमावस्या के बाद वनांचल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!