Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

15 Sep 2026, 01:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश कुमार वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर मय टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को सूचनाकर्ता श्रीमती सबिता गौतम पत्नी दिनेश गौतम साकिन बड़हरा विशुनपुर थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपने 12 वर्षीय पुत्र अंकुश गौतम पता उपरोक्त के दिनांक 13.09.2026 को रात्रि 20.50 बजे घर से कहीं चले जाने के सम्बन्ध में मौखिक सूचना दी गयी थी। प्राप्त सूचना पर थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही एवं अथक प्रयास के फलस्वरूप आज दिनांक 14.09.2026 को गुमशुदा बालक अंकुश गौतम को 10 घण्टे के अन्दर थाना सोनहा जनपद बस्ती से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसके परिजनों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । बालक के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।

* बरामदगी करने वाली टीम की विवरण -*

1. थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद

सिद्धार्थनगर।

2.उ0नि0 रुदल प्रसाद थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

3. का0 सोनू शर्मा थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

4. का0 हिमांशु सिंह थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर MP के प्रसिद्ध गजानन मंदिरों की महिमा… एक बार जरुर करने जाएंगे दर्शन
Indore17 Sep

गणेशोत्सव के पावन पर्व पर MP के प्रसिद्ध गजानन मंदिरों की महिमा… एक बार जरुर करने जाएंगे दर्शन

इंदौर / तेजकुमार जारवाल /वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश, वंदे भारत लाइव टीवी…

पूरी खबर पढ़ें →
💥 *प्रतापपुर हाई स्कूल में गूंजा लोकतंत्र का शंखनाद: बाल कैबिनेट और मॉनिटर चुनने के लिए छात्रों ने डालीं वोट*! 💥
Satna17 Sep

💥 *प्रतापपुर हाई स्कूल में गूंजा लोकतंत्र का शंखनाद: बाल कैबिनेट और मॉनिटर चुनने के लिए छात्रों ने डालीं वोट*! 💥

बिरसिंहपुर (सतना):तहसील क्षेत्र के *शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर* में *16 सितंबर 2026* को लोकतंत्र का एक अनोखा रंग…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!