Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

जनपद सोनभद्र में कार्यकर्ता समागम की ऐतिहासिक सफलता हेतु जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, जनमानस, मीडिया एवं प्रशासन का जताया आभार

15 Sep 2026, 01:08 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनपद सोनभद्र में कार्यकर्ता समागम की ऐतिहासिक सफलता हेतु जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने पार्टी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं, जनमानस, मीडिया एवं प्रशासन का जताया आभार - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

सोनभद्र। अपना दल (एस) के जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय राज्यमंत्री, भारत सरकार मा० अनुप्रिया पटेल जी के जनपद सोनभद्र आगमन पर आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पर जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी ने समस्त कार्यकर्ताओं, समर्थकों, मीडिया बंधुओं एवं स्थानीय प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्री अंजनी पटेल जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा:
> "हिंदुआरी मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल होटल डी. आर. ड्रीम्स तक जिस अपार उत्साह, अनुशासित ऊर्जा और सैकड़ों गाड़ियों के विशाल काफिले के साथ मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का ऐतिहासिक अभिनंदन हुआ, उसने यह सिद्ध कर दिया है कि सोनभद्र की धरती पर अपना दल (एस) जन-जन के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए मैं पार्टी के प्रत्येक समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूँ।"
विशेष आभार:
* समर्पित कार्यकर्ता एवं जनमानस: जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेज धूप और गर्मी की परवाह किए बिना गांव-गांव और बूथ-स्तर से आए हुए पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य जनसमुदाय की उपस्थिति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और पसीने के बल पर ही यह समागम ऐतिहासिक बन सका।
* मीडिया बंधु: कार्यक्रम के व्यापक और सकारात्मक कवरेज के लिए उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकार साथियों के उपस्थित सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरगणों का विशेष धन्यवाद किया, जिन्होंने पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय के संदेश और संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
* पुलिस एवं प्रशासनिक तंत्र: कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षाकर्मियों का भी विशेष आभार प्रकट किया गया।
अंत में जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल जी ने कहा कि मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी, प्रदेश अध्यक्ष मा० जाटव आर० पी० गौतम जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्टी सोनभद्र में सामाजिक न्याय, समानता और विकास की लड़ाई को और तेजी से आगे बढ़ाएगी। आगामी 2027 के चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
*जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा० अनुप्रिया पटेल जी ने कहा कि* अपना दल (एस) के निरंतर संघर्ष और ठोस प्रयासों के बल पर ही आज नीट और मेडिकल परीक्षा, सैनिक स्कूलों और नवोदय विद्यालयों जैसी देश की शीर्ष शैक्षणिक व्यवस्थाओं में पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के बच्चों को आरक्षण का हक मिल सका है। उन्होंने आउटसोर्सिंग नौकरियों के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब उन्होंने आउटसोर्सिंग की नौकरियों में आरक्षण लागू करने की जहमत तक नहीं उठाई। आज जब वे सत्ता से बाहर हैं, तो जनता को पक्की नौकरियों का झूठा सपना दिखाकर गुमराह कर रहे हैं।" तत्पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान के रुप में चांदी के मुकुट को अपना दल एस के स्थापना के समय से ही जुड़े जिला सचिव श्री रामधनी पटेल जी को पहनाकर सम्मान किया। एंव *जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का अध्यक्षता कर रहे मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री जाटव आर० पी० गौतम जी ने कहा कि*
“अपना दल एस सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत है। हमारा संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, शिक्षा, रोजगार और सम्मान का अवसर पहुंचे।

सोनभद्र की विविध सामाजिक संरचना में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही हमारी प्राथमिकता है। सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करके ही हम जनपद को विकास की नई दिशा दे सकते हैं।

कार्यकर्ताओं से मेरा आह्वान है कि वे गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर पार्टी की विचारधारा और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत करें तथा आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।” एवं *संचालन कर रहे मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच श्री अभिषेक चौबे जी ने कहा कि* "आज सोनभद्र की पावन धरती पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में उपस्थित अपना दल एस के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनसमुदाय का मैं हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार मा० अनुप्रिया पटेल जी का सोनभद्र की धरती पर आगमन हुआ है। उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमें संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। हम सभी को एकजुट होकर गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और विकास के संकल्प को पहुंचाना है। आज हम सब संकल्प लें कि अपना दल एस को सोनभद्र में और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे। एवं *जिलाध्यक्ष सोनभद्र श्री अंजनी पटेल जी ने कहा कि*
“आज सोनभद्र की पावन धरती पर आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में उपस्थित अपना दल एस के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देवतुल्य जनसमुदाय का मैं हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन करता हूँ।

हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार मा० अनुप्रिया पटेल जी का सोनभद्र की धरती पर आगमन हुआ है। उनका मार्गदर्शन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है।

साथियों, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमें संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। हम सभी को एकजुट होकर गांव-गांव, बूथ-बूथ तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और विकास के संकल्प को पहुंचाना है।

आइए, आज हम सब संकल्प लें कि अपना दल एस को सोनभद्र में और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा जनहित, विकास और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।

इस गरिमामयी अवसर पर श्री रमाशंकर पटेल जी राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय सचिव श्री राकेश यादव जी , पूर्व राज्य मंत्री श्री राम लखन पटेल जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच श्री अभिषेक चौबे जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मंच रामबली पटेल जी , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यगण – श्री दिनेश बियार जी , श्रीमती रेखा पटेल जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष सहकारिता मंच श्री प्रभात पटेल जी , राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच श्री ज्यूतनारायण पटेल जी ,राष्ट्रीय सचिव युवा मंच श्री दिव्यांशु पटेल जी ,राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच श्री रमेश पटेल जी , कार्यवाहक प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच श्री आनंद पटेल दयालु जी , का० प्रदेश महासचिव व्यापार मंच श्री नंदलाल वर्मा जी , का० प्रदेश सचिव पंचायत मंच श्री राजेंद्र पटेल जी , का० प्रदेश सचिवगण युवा मंच- श्री आलोक पांडेय जी, श्री अभिषेक पटेल जी, का० प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति/जनजाति मंच – श्री सुनील रावत जी, का० प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच – श्री विवेक पांडेय जी, का० प्रदेश सचिव, , का० प्रदेश अल्पसंख्यक मंच – जनाब महताब आलम जी, का० प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच- श्रीमति प्रिती सिंह राजपूत जी, पूर्व प्रदेश सचिव सहकारिता मंच श्री श्याम कन्हैया जी, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर श्री मान सिंह गोंड जी, प्रतिनिधि ब्लॉग प्रमुख बभनी श्री राजन सिंह जी, जिला उपाध्यक्षगण- अरुण पटेल, सुरजीत पटेल , प्रवीण त्रिपाठी ,जनाब शिब्बू शेख , जिला महासचिवगण- राजकुमार बौद्ध, शिवदत्त दुबे, मुकेश पटेल तरंग, सुरेंद्र सिंह राजपूत, जिला सचिवगण- श्याम सुंदर पटेल, बाबूराम पटेल,सौरभ मौर्या, राकेश पटेल, उदित नारायण पटेल, सतीश पटेल, संतोष कनौजिया, विजय पटेल, रामधनी पटेल, संजय सोनी, जिला मीडिया सचिवगण- विकास पटेल, इं नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष – चंद्रशेखर पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्यगण- रामलाल प्रजापति, दशरथ पनिका, इंद्रजीत डोम, महेंद्र प्रताप सिंह पटेल, दीपक राजपूत, सोनी खान, नंदू पटेल, ओम प्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच अंशु तिवारी , जिलाध्यक्ष महिला मंच स्नेहलता पांडेय, जिलाध्यक्ष किसान मंच वीरेंद्र बहादुर पटेल, जिलाध्यक्ष श्रमिक मंच कुलदीप पाल, जिलाध्यक्ष व्यापार मंच राहुल पांडेय, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच जनाब आसिफ अहमद, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जानजाति मंच हरिप्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच आजाद भाई पटेल, जिलाध्यक्ष विधि मंच संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष पंचायत मंच राम सुरेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शिक्षक मंच सर्वेश पटेल, जिलाध्यक्ष आई.टी. मंच दीपू पटेल, जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच अरुण पटेल एवं मंचो के अन्य पदाधिकारीगण विधानसभा अध्यक्ष घोरावल – रामसूरत पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज पुष्पराज पटेल, विधानसभा अध्यक्ष ओबरा प्रभूनाथ खरवार, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी निरंजन जायसवाल एवं सभी जोन अध्यक्षगण और सेक्टर अध्यक्षगण सहित हजारों कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सोनभद्र से दीपक सिंह पटेल की रिपोर्ट
ब्यूरो चीफ सोनभद्र।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Siddharthnagar15 Sep

थाना शिवनगर डिडई पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…

पूरी खबर पढ़ें →
Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!
Indore15 Sep

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी / न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / बालाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
Moradabad15 Sep

कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां

कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक
Moradabad15 Sep

कांठ में 28 सितंबर को ऐतिहासिक होगी जय जवान-जय किसान तिरंगा महायात्रा: पूर्व विधायक

कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!