कांठ में सैनी धर्मशाला में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ, यज्ञ में दी आहुतियां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ नगर स्थित सैनी धर्मशाला में भगवान श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर 11 दिवसीय गणेश महोत्सव एवं धार्मिक अनुष्ठान का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजन किया। इस दौरान लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय हो गया।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर भगवान श्री गणेश से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के युवा नेता विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ कराया। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
आयोजकों ने बताया कि 11 दिनों तक प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी महाराज का विधिवत पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 25 सितंबर को विधिवत यात्रा निकालकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर पूजनकर्ता पंडित सतीशचंद्र शर्मा, राजेंद्र सैनी, श्रवण सैनी, दीपक सैनी, नन्हे सैनी, अमर सैनी, राम सिंह सैनी, विवेक सैनी, सचिन सैनी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व बृजेश…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा "अपराध की रोकथाम एंव वांछित/वारण्टीयों की गिरफ्तारी" के सम्बन्ध में…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जन्म…
पूरी खबर पढ़ें →
आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ। स्योहारा से कांठ क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी में रिश्तेदारी में आ रहे बाइक सवार चार लोगों…
पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।