Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

नागरिको की बात सीधे महापौर तक,15 सितंबर को फिर होगी महापौर जन सुनवाई

15 Sep 2026, 02:07 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागरिको की बात सीधे महापौर तक,15 सितंबर को फिर होगी महापौर जन सुनवाई - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
शहरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम में एक बार फिर महापौर जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार 15 सितंबर को किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं को सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे।

महापौर जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में आयोजित होगी। इस दौरान नागरिकों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति समझने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उसके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाती है। नगर निगम का प्रयास है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न शाखाओं में जाने की आवश्यकता न पड़े।

महापौर श्रीमती सूरी ने नगरवासियों से अपील की है कि वे 15 सितंबर को आयोजित महापौर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

थाना त्रिलोकपुर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालक को 10 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द । परिजनों द्वारा थाना त्रिलोकपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!
Indore15 Sep

Exclusive News: CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से बदतमीजी पर पत्रकार नाराज… सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर गुस्सा!

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी / न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश / बालाघाट…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग
Moradabad14 Sep

कांठ: आर्य बंधुओं ने जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती करने की उठाई मांग

आर्य समाज के महान समाज सुधारक वेदों के उद्धारक एवं राष्ट्रीय जागरण के अग्रदूत महर्षि दयानंद सरस्वती के…

पूरी खबर पढ़ें →
हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस
Hathras14 Sep

हाथरस पुरदिलनगर मे धूमधाम से मनाया गया आप विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

हाथरस सिकंद्राराऊ संबाददाता पुष्पेंद्र पुरदिलनगर जलेसर रोड स्थित राज गार्डन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!