इंटर कॉलेजों के आसपास चला सघन वाहन चेकिंग – अभियान, 536 वाहन जांचे गये , 47 के चालान और 33 वाहन सीज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


इंटर कॉलेजों के आसपास चला सघन वाहन चेकिंग –
अभियान, 536 वाहन जांचे गये , 47 के चालान और 33 वाहन सीज
निचलौल /महराजगंज
महराजगंज। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने इंटर कॉलेजों के आसपास सघन वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस और पुलिस टीमों ने स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं समेत अन्य वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान बाइक से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिस ने हेलमेट, वाहन के जरूरी दस्तावेज समेत अन्य यातायात नियमों का पालन करने की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अभियान में कुल 536 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले 33 वाहनों को सीज किया गया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और सुरक्षित व जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने की अपील की गई। महराजगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन और विशेषकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…
पूरी खबर पढ़ें →
#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
मरदह, गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 9 में पढ़ने वाली करीब 15 वर्षीय नाबालिग…
पूरी खबर पढ़ें →
नशोपुर गांव से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी, बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की…
पूरी खबर पढ़ें →
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना ।…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।