कांठ गन्ना समिति में नौ दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ की सहकारी गन्ना विकास समिति में मंगलवार से नौ दिवसीय समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गन्ना समिति कांठ के सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई तथा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अगवानपुर शीराज मलिक ने किया।
समिति सचिव खेत सिंह ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन मेला 15 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक चलेगा। रविवार को मेले में अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि एक से 10 सितंबर तक किसानों के बीच कच्चे कैलेंडर का विवरण वितरित किया गया था। यदि किसी किसान को कच्चे कैलेंडर में दर्ज आंकड़ों में किसी प्रकार की कमी या त्रुटि दिखाई देती है तो वह समिति कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।
मेले के पहले दिन किसानों की ओर से कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 18 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों का भी शीघ्र निस्तारण कराने की बात अधिकारियों ने कही। इस दौरान निर्मल पंत डीजीएम दीवान शुगर मिल अगवानपुर, केन मैनेजर प्रदीप सिंह, केन मैनेजर स्योहारा राजीव चौधरी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अगवानपुर शीराज मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुग्राम मे एक महिला बाइकर को अपनी गाड़ी से टक्कर मारकर भागने वाला कल्याण बैंसला आया पुलिस के…
पूरी खबर पढ़ें →
#शाहाबाद में बिजली विभाग पर गंभीर सवाल लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप, परेशान जनता ने उठाई आवाज…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल बार एसोसिएशन की नयी चुनी गई कार्यकारणी समेत अध्यक्ष एडवोकेट कानव को दिलाई गई पद की शपथ।…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।