Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

15 Sep 2026, 10:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य महोदय व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी श्री वीरेन्द्र धार्वे महोदय के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा है।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की अहम भूमिका रही।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET
Karnal15 Sep

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के आवास की खानातलाशी में 43.38 लाख रुपये नकद एवं करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद
Bharatpur15 Sep

रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के आवास की खानातलाशी में 43.38 लाख रुपये नकद एवं करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद

जयपुर, 15 सितम्बर 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा दिनांक 14.09.2026 को कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
Sakti15 Sep

कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

*कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं* *आज जनदर्शन में कुल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!