Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sakti

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

15 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ - सक्ती, छत्तीसगढ़

*‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की*

*17 सितम्बर की शाम 7 बजे घर-घर, कार्यालयों, गांवों एवं जनपदों में ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान के शुभारंभ में सहभागी बनने का आग्रह*

सक्ती, 15 सितम्बर 2026// केंद्र एवं राज्य शासन की मंशानुसार देश और प्रदेश सहित सक्ती जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अभियान के दौरान एक माह तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं सेवा भाव से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के बेहतर क्रियान्वयन एवं विभागों के मध्य समन्वय के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 17 सितम्बर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। यह अभियान सेवा भाव, जनकल्याण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को समर्पित है। अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों में सेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को और अधिक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस अवसर पर अपने घर, आंगन, कार्यस्थल, कार्यालय, मंदिर एवं सामुदायिक परिसरों में कम से कम एक दीपक प्रज्वलित कर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सहभागी बनें। यह दीपक सेवा, सद्भावना, सकारात्मक सोच एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा। श्री जैन ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सफल बनाने में जिले के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अभियान को केवल शासकीय कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि व्यापक जनभागीदारी के अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाना है। उन्होंने सभी जनपदों, ग्रामों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों, शासकीय कार्यालयों तथा विभिन्न संस्थानों से जुड़े नागरिकों से 17 सितम्बर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान के शुभारंभ में सहभागी बनने तथा आगामी एक माह तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सामूहिक सहभागिता एवं सेवा भावना के साथ इस अभियान को सफल बनाते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सक्ती जिले में जनभागीदारी का व्यापक एवं प्रभावी अभियान बनाने में अपना योगदान दें।
नरेंद्र कुमार वारे

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET
Karnal15 Sep

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…

पूरी खबर पढ़ें →
रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के आवास की खानातलाशी में 43.38 लाख रुपये नकद एवं करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद
Bharatpur15 Sep

रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के आवास की खानातलाशी में 43.38 लाख रुपये नकद एवं करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद

जयपुर, 15 सितम्बर 2026। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी भरतपुर इकाई द्वारा दिनांक 14.09.2026 को कार्रवाई…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
Sakti15 Sep

कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

*कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं* *आज जनदर्शन में कुल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!