Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ की उपजिलाधिकारी ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

15 Sep 2026, 11:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ की उपजिलाधिकारी ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय गढ़ी, उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ी, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय समदगढ़ का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने विद्यालयों में साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानाध्यापकों एवं प्रधानाध्यापिकाओं को विद्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने के साथ ही शिक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने पूछे गए सवालों के सही एवं सटीक उत्तर दिए, जिस पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को फलों का वितरण भी किया। उन्होंने संबंधित शिक्षकों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने पांचों विद्यालयों के निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी मुरादाबाद को भेज दी है।

 

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad15 Sep

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…

पूरी खबर पढ़ें →
शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त
Katni15 Sep

शराब तस्कर बिजय राघव गढ़ पुलिस के गिरफ्त में बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET
Karnal15 Sep

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत अध्यापको को देना होगा HTET

हरियाणा मे सरकारी स्कूलों मे कार्यरत 12000 अध्यापको को HTET एग्जाम पास करना होगाअनिवार्य।एग्जाम ना देने वाले अध्यापको…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!