Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

15 Sep 2026, 07:41 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया गया मुक्त - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

पोखरी की सार्वजनिक भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व टीम और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
फरेन्दा/महराजगंज
महराजगंज। तहसील फरेन्दा के राजस्व ग्राम सेमरा महराज में सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

15 सितंबर को राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 554, रकबा 0.049 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया। राजस्व अभिलेखों में उक्त भूमि पोखरी के रूप में दर्ज है।

भूमि के संबंध में 4 जून 2026 को बेदखली आदेश पारित किया गया था। इसके अनुपालन में पूर्व में राजस्व टीम ने मौके पर सीमांकन कर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्धारित समय दिया था।

समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद राजस्व टीम ने दोबारा मौके का सीमांकन कराया, जिसमें अवैध कब्जा यथावत पाया गया।

उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में मंगलवार को राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक उपयोग की पोखरी की भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया गया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ की उपजिलाधिकारी ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
Moradabad15 Sep

कांठ की उपजिलाधिकारी ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कांठ की उपजिलाधिकारी स्निग्धा चतुर्वेदी ने तहसील क्षेत्र के पांच परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं अन्य…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad15 Sep

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; मोटर, स्टेप्लाइजर और दो बाइक बरामद
Ghazipur15 Sep

कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; मोटर, स्टेप्लाइजर और दो बाइक बरामद

नशोपुर गांव से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी, बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!