Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में विधायक ने सुनी लोगों की जनसमस्याएं, अधिकारियों से निस्तारण के निर्देश

16 Sep 2026, 12:11 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में विधायक ने सुनी लोगों की जनसमस्याएं, अधिकारियों से निस्तारण के निर्देश - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ स्थित कैंप कार्यालय पर विधायक कांठ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने बिजली, सड़क, राजस्व सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। इस पर कमाल अख्तर ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने को कहा।

विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधि की पहली जिम्मेदारी है। आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और घर-घर जाकर जनता से संवाद करें, उनकी समस्याओं को सुनें तथा संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।

कमाल अख्तर ने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी तथ्यों के साथ जनता के बीच रखा जाए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाए। समाजवादी पार्टी किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी वर्गों के सम्मान एवं अधिकार की आवाज उठाती रही है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Moradabad15 Sep

कांठ के भरतपुर में घास काट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला, महिला गंभीर घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में मंगलवार को पशुओं के लिए घास काट रही एक महिला पर…

पूरी खबर पढ़ें →
कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; मोटर, स्टेप्लाइजर और दो बाइक बरामद
Ghazipur15 Sep

कासिमाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार; मोटर, स्टेप्लाइजर और दो बाइक बरामद

नशोपुर गांव से मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी, बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की…

पूरी खबर पढ़ें →
BJP News: मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली… करीब एक महीने से नहीं हो पाई नियुक्ति
Indore15 Sep

BJP News: मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद खाली… करीब एक महीने से नहीं हो पाई नियुक्ति

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ जिला रिपोर्टर, इंदौर, मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश भाजपा में…

पूरी खबर पढ़ें →
प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्वागत समारोह में पहुंचे CM योगी, अधिवक्ताओं को 5 लाख कैशलेस बीमा की सौगात
Kanpur Nagar15 Sep

प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्वागत समारोह में पहुंचे CM योगी, अधिवक्ताओं को 5 लाख कैशलेस बीमा की सौगात

*प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के स्वागत समारोह में पहुंचे CM योगी, अधिवक्ताओं को 5 लाख कैशलेस बीमा की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!