मैलानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई सुआबोझ कॉलोनी में ताबड़तोड़ छापेमारी, 450 किलो लहन नष्ट और 30 लीटर अवैध शराब बरामद
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मैलानी, लखीमपुर खीरी। अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार सुबह सुआबोझ कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।
संयुक्त टीम की छापेमारी से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आबकारी निरीक्षक अविनाश रावत एवं पुलिस उपनिरीक्षक विजेन्द्र पाल गंगवार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सुआबोझ कॉलोनी में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से करीब 450 किलोग्राम लहन नष्ट किया, जबकि 30 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। टीम ने मौके पर संचालित अवैध शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।
मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई।
विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर — रामनिवास गुप्ता
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…
पूरी खबर पढ़ें →

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।