Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

तावडू में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना

16 Sep 2026, 10:43 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
तावडू में पांच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना - नूँह, हरियाणा

तावडू में पंच दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ हुई गणपति की स्थापना।

तावडू।शहर के वार्ड नंबर 5 स्थित शिव मंदिर में सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंच दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत धूमधाम से हुई। उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व नपा चेयरपर्सन मनीता आशीष गर्ग ने रिबन काटकर किया।
पहले दिन नगर स्थित वैष्णो माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान गणेश की स्थापना की गई। पंडित सुनील दत्त शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि व मंगल की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन मनीता आशीष गर्ग ने कहा कि गणेश उत्सव की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है और यह सभी को एकता के सूत्र में बांधती है। उत्सव के आयोजन का संचालन और मार्गदर्शन विधि चुघ, नीतू, नीलम और पलक की टीम द्वारा किया जा रहा है, जिसमें नगर के विभिन्न समाजों के लोग भाग ले रहे हैं।
पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन भजन-कीर्तन, महाआरती, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर सुशीला, पलक, नीतू, आयुषी, गुलशन गाबा, नीरज बंसल, दिनेश कुमार, तरुण चुघ सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
Kurukshetra16 Sep

नए भवनों से लेकर फ्लाईओवर तक…  17 सितंबर को हरियाणा में विकास कार्यों पर होगी दीपों की रोशनी, तैयारियों में जुटे अधिकारी

हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…

पूरी खबर पढ़ें →
बेगू से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पांचवीं बार पैदल यात्रा रवाना
Chittorgarh16 Sep

बेगू से गढ़बोर चारभुजा जी के लिए पांचवीं बार पैदल यात्रा रवाना

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगू बेगू। श्री चारभुजा यात्रा संघ, बेगू के तत्वावधान में बेगू से गढ़बोर स्थित श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, जगह-जगह सजे भव्य पंडाल गणेश चतुर्थी पर बाबा चौक, शिव मंदिर, सामरी रोड समेत नगर व गांवों में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमाएं,
सांसद नवीन जिंदल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनीवैष्णव से भेंट
Kurukshetra16 Sep

सांसद नवीन जिंदल ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनीवैष्णव से भेंट

कुरुक्षेत्र और कैथल की रेल व्यवस्था को और बेहतर, सुगम व सुरक्षित बनाने को लेकर सांसद नवीन जिंदल…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!