अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शिवम मिश्रा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शिवम मिश्रा
शाहजहांपुर। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026 में शाहजहांपुर के समाजसेवी शिवम मिश्रा को मानवता और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से रक्तदाता, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान शिवम मिश्रा को डॉ. अंजु सिंह एवं महारानी सिंगरामऊ, जिला जौनपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना, रक्तदान की संस्कृति को बढ़ावा देना तथा निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता की सेवा करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।
तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय रक्तदान शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, अनुभव साझा सत्र, सम्मान समारोह एवं सेवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ नेपाल, भूटान तथा अन्य देशों से आए रक्तदाताओं और समाजसेवियों ने भी सहभागिता की।
शिवम मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने की खबर से शाहजहांपुर के सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी समाज और मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

(सतना)। *सरकारी राशन की दुकानों से गरीबों का निवाला गायब होना कोई नई बात नहीं है* लेकिन बिरसिंहपुर…
पूरी खबर पढ़ें →

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत पशुधन बीमा योजना को लागू…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में 17 सितंबर की शाम विकास कार्यों पर दीयों की रोशनी नजर आएगी। प्रदेश में पिछले 12…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।