Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Balrampur-Ramanujganj

भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन, सभी बच्चों को कॉपी

16 Sep 2026, 12:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन, सभी बच्चों को कॉपी - बलरामपुर-रामानुजगंज, छत्तीसगढ़

🚨भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज

विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन, सभी बच्चों को कॉपी-पेन का वितरण

राहुल गुप्ता / कुसमी / नीलकंठपुर। भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर नीलकंठपुर स्थित प्री-मैट्रिक 50 सीटर बालक छात्रावास में नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्देश्वरी पैकरा की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान छात्रावास में निवासरत सभी विद्यार्थियों को नेवता भोज कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी एवं पेन का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर छात्रावास की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विधायक ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थी क्षेत्र और देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए।

जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित नेवता भोज में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें कॉपी-पेन दिए जाने से विद्यार्थियों में खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हिरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, युवा मोर्चा प्रदेश प्रचार-प्रसार प्रमुख विकास साहू, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा सहित दुर्गेश गुप्ता, पारस पाल, नितेश गुप्ता, विनय यादव एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?
Basti16 Sep

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट पर दिखेगा महिला नेतृत्व?

बस्ती में महिला सशक्तिकरण की सुगबुगाहट तेज: क्या आगामी विधानसभा चुनाव में पांच में से किसी एक सीट…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨कुसमी में गूंजा गणपति बप्पा का जयघोष, जगह-जगह सजे भव्य पंडाल गणेश चतुर्थी पर बाबा चौक, शिव मंदिर, सामरी रोड समेत नगर व गांवों में विधि-विधान से स्थापित हुई गणेश प्रतिमाएं,
संगठन सृजन अभियान के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए कुसमी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश मिश्रा सरगुजा संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठन मजबूती का मिला मार्गदर्शन
🚨सेवा संकल्प अभियान को लेकर कुसमी में विकासखंड स्तरीय बैठक 17 सितंबर को स्कूलों व छात्रावासों में जलेगा “आशीर्वाद दीपक”, 18-19 सितंबर को होंगी चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं
🚨भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन
Balrampur-Ramanujganj16 Sep

🚨भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने ग्रहण किया भोजन

भाजपा नेता राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के जन्मदिवस पर नीलकंठपुर छात्रावास में हुआ नेवता भोज विधायक उद्देश्वरी पैकरा की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!