नागपुर के गोरेवाड़ा में महिला ड्राइवर का कहर, तेज रफ्तार कार ने SUV को मारी टक्कर; 3 बच्चों समेत 7 लोग घायल, थाने का घेराव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नागपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट
नागपुर के गोरेवाड़ा परिसर में दिनशॉ फैक्ट्री के पास मंगलवार रात एक महिला ड्राइवर ने तेज रफ्तार कार चलाकर दहशत मचा दी। नियंत्रण खोने से कार पहले एक SUV से टकराई और फिर सड़क पर चल रहे लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों समेत करीब 7 लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घायलों में बालू कुलमेथे और उनकी बेटी के साथ दो अन्य नागरिक हरीश रामभाऊ रेवतकर (40, निवासी गोधनी) और आशीष नखाते (32, निवासी नारा) तथा तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दावा किया है कि महिला चालक नशे में थी।
कैसे हुआ हादसा?
प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला बेहद तेज गति से कार चला रही थी। गोरेवाड़ा रोड पर उसका कार पर से नियंत्रण हट गया और उसने सबसे पहले बालू कुलमेथे की SUV को जोरदार टक्कर मार दी। उस वक्त बालू अपनी बेटी के साथ कार से उतर ही रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरे इलाके में तेज आवाज गूंज उठी।
SUV को टक्कर मारने के बाद भी कार नहीं रुकी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वहां खेल रहे तीन मासूम बच्चे भी कार की चपेट में आ गए।
थाने पर हंगामा, लोगों ने किया घेराव
हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस मौके पर पहुंची।
लेकिन 3 बच्चों के घायल होने की खबर से गुस्साए नागरिक सीधे पुलिस थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि महिला लापरवाही और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थी और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पुलिस ने महिला चालक को हिरासत में ले लिया है। वह नशे में थी या नहीं, इसका खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के निकट…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कृषि भवन में आयोजित किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
सुलतानपुर के नेवादा इसहाकपुर ब्लॉक दुबेपुर में राजस्व व सप्लाई विभाग के द्वारा हटाया गया अवैध अतिक्रमण ज्ञात…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News# 🚨🔥 विशेष ऐतिहासिक रिपोर्ट | महात्मा गांधी हत्या केस का वह फैसला, जिसके 110 पन्नों में दर्ज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।