17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे

17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। कहीं सेवा अभियान , कहीं दीप जलाकर मोदी का जन्मदिन मनाया जायेगा।
प्राप्त जानकारी छग कई राजधानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राईव पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम होगा, जिसके तहत 25 लाख दीप जलाए जायेंगे, कार्यक्रम में छग के मुख्यमंत्री विषणुदेवसाय जी मुख्य अतिथि होंगे।.छग कई न्यायाधानी बिलासपुर में पुलिस मैदान में करीब 1.25 लाख आशीर्वाद दीप जलाए जायेंगे, इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी, तमाम विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। भिलाई में इस अवसर पर 1लाख दीप जलाए जायेगे।
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल गुरूवार 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन है, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देशभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए जाने के तौर पर देखा जा रहा है , इसके तहत कल 17 सितंबर से लेकर अनामी 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर देशभर के अलग अलग जिलों में सेवा और जनभागीदारी से जुड़े हुए कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नागरिकों से अपने अपने घरों में आशीर्वाद दीया जलाए जाने की अपील की गई है। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन पर कल 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के उज्जैन में 25 लाख दीये जानें की योजना है, महाराष्ट राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया सहित दस प्रमुख स्थानों क रोशनी से जगमगाता जायेगा।
मुंबई भाजपा की ओर से 10 हजार दीये जलाए जानें का कार्यक्रम रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर 17 सितंबर 2026 से लेकर 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा।
देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभी तक के जीवन पर एक नजर–: 07 अक्टूबर 2001 मोदी जी पहली बार गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री बनें, वर्ष 2002- भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद पर बनें रहे, वर्ष 2007- लगातार तीसरी बार गुजरात राज्य के मुख्यमंत्री चुनें गए, वर्ष 2012- लगातार चौंथी बार गुजरात राज्य के मुख्य मंत्री बनाए गए, 26 मई 2014- नरेंद्र मोदी जी पहली बार भारत देश के प्रधानमंत्री के रूप शपथ ग्रहण किया, 30 मई 2019 – मोदी जी लगातार दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुनें गए, 09 मई 2024 से अभीतक लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में बनें हुए हैं। 07 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बतौर नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होनें जा रहें है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





