Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Garhwa

दुर्गा पूजा को लेकर जय बजरंगबली कमेटी का गठन

16 Sep 2026, 04:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

सगमा (गढ़वा)। प्रखंड अंतर्गत पुतुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को मां शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर जय बजरंगबली दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।IMG 20260916 WA0025

बैठक में ओमप्रकाश बैठा को अध्यक्ष तथा धर्मेंद्र चंद्रवंशी को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं वेदप्रकाश और रविकांत यादव को सचिव, जबकि विमलेश चंद्रवंशी और शशि यादव को उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई।IMG 20260916 WA0024

इसी प्रकार श्यामबच्चन यादव को कोषाध्यक्ष तथा पवन यादव को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। रामदेव यादव और नितीश प्रजापति को मंत्री, जबकि रघुनाथ यादव और राजकुमार यादव को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कमेटी के संरक्षक के रूप में बिरेन्द्र यादव, बुल्लू प्रसाद यादव, रामबचन यादव, योगेंद्र कुमार यादव और राहुल कुमार का चयन किया गया।

बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अमन कुमार, जीतेन्द्र कुमार, शशि कुमार, पप्पू कुमार, संजय यादव, मुकेश प्रजापति, श्यामबिहारी, ब्रह्मदेव कुमार, दिनेश कुमार, अशोक यादव, कृष्णा प्रजापति, राकेश यादव, सुशील कुमार, अर्जुन प्रजापति, अमरेश यादव, अजित कुमार, सिकेंद्र प्रजापति, पुराणचंद चंद्रवंशी, रामपति चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, मनीष कुमार यादव, नरेंद्र यादव, दीपक कुमार, अमरेश गुप्ता, ऋषिकेश कुमार, भानु प्रजापति, राकेश चंद्रवंशी, राकेश प्रजापति और प्रेम प्रजापति सहित अन्य ग्रामीणों को शामिल किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि में प्रोजेक्टर के माध्यम से धार्मिक सीरियल का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पूजा को शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी सदस्यों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की16 Sep

देर रात नगर ऊंटारी पुलिस का सघन एंटी क्राइम चेकिंग

नगर ऊंटारी (गढ़वा)। अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Gaya16 Sep

गया जी के गौरव का नया अध्याय -विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल–डॉ संतोष कुमार सुमन

प्रेस विज्ञप्ति *गया जी के गौरव का नया अध्याय : विष्णुपद धाम के भव्य विकास की ऐतिहासिक पहल…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2026की सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों के मद्देनजर प्रेत शिला वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया l
सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान
Hardoi16 Sep

सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे सवाल, महीनों पहले दी गई लिखित सूचना पर नहीं लिया गया संज्ञान

शटर गिरा होने पर काट दिया विद्युत कनेक्शन! सम्राट ट्रेडर्स अल्लापुर में जूनियर इंजीनियर की कार्रवाई पर उठे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!