Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद

16 Sep 2026, 06:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
.बस्ती में अश्लील वीडियो बनाकर 1.20 लाख की लूट करने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और लूटी गई कार बरामद - BASTI, उत्तर प्रदेश

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 16 सितंबर 2026 जनपद बस्ती में सोशल मीडिया पर दोस्ती और ब्लैकमेलिंग के जरिए लूटपाट करने वाले गिरोह पर थाना हरैया व थाना छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की संयुक्त टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर डरा-धमकाकर ऑनलाइन 1 लाख रुपये ट्रांसफर कराने और 20 हजार नगद लूटने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, लूट के 17,140 रुपये नकद, चार मोबाइल और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्विफ्ट कार बरामद हुई है। एसपी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 16.09.2026 को सुबह करीब 04:30 बजे बैलाडे शुक्ल मोड़ से दोनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम ,सूरज मिश्र पुत्र स्व0 उमाशंकर मिश्र, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी मल्हूपुर, थाना छावनी, बस्ती और श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम रेवरा दास, थाना हर्रैया, बस्ती है ! इनके पास से बरामद एक अदद पिस्टल व चार जिंदा कारतूस, लूट के 17,140/- रुपये नकद (कुल 20 हजार में से बाकी 2860 रुपये खाने-पीने में खर्च करना कबूला, 4 मोबाइल 2आईफोन व दो एंड्रॉयड फोन और घटना में प्रयुक्त काले रंग की स्विफ्ट कार नंबर UP32RS3752 है !पीड़ित नीरज दुबे पुत्र यदुनाथ दुबे निवासी शंभूपुरा, थाना छावनी ने 15.09.2026 को थाना हरैया पर तहरीर दी थी।

बताया कि पूर्व परिचित सूरज मिश्र ने फोन कर त्यागी पेट्रोल पंप बड़हर कला पर बुलाया। वह पहुंचे तो पहले से कार में बैठे सूरज मिश्र, श्याम त्रिपाठी उर्फ मनीष व सत्यम तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी मुड़वरा, थाना छावनी ने उन्हें काले रंग की स्विफ्ट कार UP32RS3752 में बैठा लिया और हरदिया प्राइमरी स्कूल ले गए।

वहां मारपीट, गाली-गलौज कर अश्लील वीडियो बनाया, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन उनके UPI अकाउंट से 1,00,000/- रुपये अपने मित्र गौतम कुमार के खाते में ट्रांसफर करा लिया। साथ ही झोले में रखे 20,000 रुपये नकद भी छीन लिए।इस पर थाना हरैया पर मु0अ0सं0-264/2026 धारा- 140(1), 308(2), 309(4), 115(2), 352, 351(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ।

बरामदगी के आधार पर इसमें धारा-3/25 Arms Act की बढ़ोतरी की गई है तथा कार को धारा-207 M.V. Act के तहत सीज किया गया है।

तीसरे अभियुक्त सत्यम तिवारी की तलाश जारी है।अभियुक्तों से पूछताछ में कबूला कि सूरज मिश्र की पीड़ित से 5-6 साल पुरानी जान-पहचान थी, सिर्फ मैसेज व फोन पर बात होती थी। वारदात के लिए बाकायदा योजना बनाई थी।

बरामद पिस्टल के बारे में बताया कि इसे ताबेपुर, जनपद गोंडा के एक हथियार तस्कर से खरीदा था, जिससे वे परिचित नहीं हैं। इसी पिस्टल से लोगों को डरा-धमकाकर लूटते थे।

पकड़े जाने के डर से वे हरदिया चौराहे से लखनऊ भागने की फिराक में थे।सूरज मिश्र पर छावनी, हरैया व नगर थाने में पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट, मारपीट सहित 6 मुकदमे, जबकि श्याम त्रिपाठी पर हरैया, छावनी, परसरामपुर, दुबौलिया थाने में 8 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।

पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, उ0नि0 कामेश्वर मिश्र, उ0नि0 मनोज यादव, हे0का0 दीपराज यादव, का0 राजेश मौर्या, का0 नरेन्द्र कुमार व का0 ज्ञान प्रकाश वर्मा। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में एक बड़ा संदेश गया है।

आजकल सोशल मीडिया की आड़ में पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बस्ती पुलिस की सतर्कता और संयुक्त टीम की तत्परता से 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से बच नहीं सकता।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बुलाने पर सुनसान जगह पर न जाएं और यदि कोई धमकी या वसूली करे तो तुरंत 112 या संबंधित थाने को सूचना दें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
Mahrajganj16 Sep

सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, 1272 वाहन जांचे, 171 सीज महराजगंज। सड़क सुरक्षा और यातायात…

पूरी खबर पढ़ें →
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन
Mahrajganj16 Sep

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कोल्हुई थाना परिसर में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का किया उद्घाटन

भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा होगी और मजबूत, कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम ‘चार्ली’ का उद्घाटन महराजगंज। भारत-नेपाल…

पूरी खबर पढ़ें →
17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे
Bilaspur16 Sep

17 सितंबर को परधानमंतरी के जन्मदिन पर अलग अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे

17सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर की कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे, इस अवसर पर भारतीय जनता…

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि थाना बेलहरकला पुलिस कार्यवाही करते हुये हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
Sant Kabir Nagar16 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि थाना बेलहरकला पुलिस कार्यवाही करते हुये हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल के निकट…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!