Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुधारने और तकनीकी उन्नयन के दिए निर्देश

16 Sep 2026, 08:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुधारने और तकनीकी उन्नयन के दिए निर्देश - धार, मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था सुधारने और तकनीकी उन्नयन के दिए निर्देश। धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360
धार, 16 सितंबर 2026।

कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संचालित पेयजल योजनाओं तथा जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों में पानी समितियों का पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए और पंचायतों को जागरूक कर नियमित जल प्रभार की वसूली को बढ़ावा दिया जाए ताकि सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बनी रहे।

कलेक्टर श्री मीना ने पेयजल प्रणालियों को आधुनिक बनाने पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि सभी नल-जल योजनाओं में ऑटोमैटिक सेंसर स्थापित किए जाएं, जिससे मोबाइल ऐप के माध्यम से मोटर पंपों का संचालन और नियंत्रण संभव हो सके। इसके साथ ही उन्होंने नई नल-जल योजना संचालन-संधारण नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पंचायतों को प्रशिक्षित करने, जल संरक्षण के कार्यों को गति देने, पेयजल स्रोतों के नियमित रखरखाव, क्लोरीनीकरण और एफटीके (FTK) के माध्यम से पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.सी. जनोलिया एवं श्री एन.एस.

भूरिया, जल निगम के महा प्रबंधक श्री gourav singhai एवं श्री कुलदीप कलम उप महाप्रबंधक श्री नीरज नीलोसे, राकेश बेहरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग
Basti16 Sep

मिशन शक्ति 5.0 को लेकर सोनहा पुलिस एक्टिव, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक, 15 लोगों की हुई चेकिंग

ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी बस्ती DIG श्री संजीव त्यागी के निर्देशन, SP डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, ASP श्यामकांत…

पूरी खबर पढ़ें →

error: Content is protected !!