Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ambedkar Nagar

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

16 Sep 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

जिला संवाददाता अंगद यादव

अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार देर शाम करीब 60 वर्षीय अज्ञात महिला का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची बसखारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया । थाना अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान वालीहन बीबी पत्नी कयूम अंसारी, निवासी नोखिला, पलामू, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला के स्वजन से संपर्क हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l
Gaya16 Sep

पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l

*पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!