Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गढ़वा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

16 Sep 2026, 10:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

गढ़वा। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा द्वारा 13 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में जारी जिला आदेश के अनुसार सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर 24 घंटे के अंदर योगदान देने तथा योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।Jharkhand Police Logo India.svg

जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों और ओपी में थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

1. उपेन्द्र कुमार – नगरउंटारी थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
2. मो. असफाक आलम – कांडी थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
3. मो. नसीम अंसारी – हरिहरपुर ओपी से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
4. बिकु रजक – चिनियां थाना से पुलिस केंद्र, गढ़वा।
5. विष्णुकांत – मेराल थाना से रंका थाना में थाना प्रभारी।
6. अविनाश राज – गढ़वा थाना से नगरउंटारी थाना में थाना प्रभारी।
7. रजनी रंजन – मनातू थाना से गढ़वा थाना।
8. अरुण कुमार रवानी – केतार थाना से मनातू थाना में थाना प्रभारी।
9. परवेज आलम – मनातू थाना से हरिहरपुर ओपी में ओपी प्रभारी।
10. चेतन कुमार सिंह – अनुसंधान इकाई, गढ़वा से केतार थाना में थाना प्रभारी।
11. ऋषिकेश कुमार सिंह – बड़गड़ थाना से कांडी थाना में थाना प्रभारी।
12. दीपक कुमार मौर्य – बड़गड़ थाना से विशुनपुरा थाना में थाना प्रभारी।
13. राहुल सिंह – विशुनपुरा थाना से बड़गड़ थाना में थाना प्रभारी।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। स्थानांतरण के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई पुलिस टीम के साथ कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर होगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में…9 अन्य विदेशी पुलिस रडार पर
Kurukshetra16 Sep

15 करोड़ की कोकीन के साथ 3 विदेशी गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहे थे भारत में…9 अन्य विदेशी पुलिस रडार पर

ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी…

पूरी खबर पढ़ें →
पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l
Gaya16 Sep

पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक l

*पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुनिश्चित करने को लेकर जिला पदाधिकारी ने टेलीकॉम कंपनियों के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ambedkar Nagar16 Sep

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

जिला संवाददाता अंगद यादव अम्बेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किछौछा दरगाह नई बस्ती स्थित बैठका रोड पर बुधवार…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!